{"_id":"68329a6e48f54cfbb30fe07a","slug":"delhi-fire-many-died-in-fire-at-an-e-charging-station-in-shahdara-of-delhi-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, चपेट में आने से दो की मौत; चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, चपेट में आने से दो की मौत; चार लोग झुलसे
Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
सार
दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
ई-चार्जिंग स्टेशन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में ई-चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.40 मिनट पर दमकल विभाग को शाहदरा के मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घायलों और शवों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। टीकमगढ़ एमपी निवासी बृजेश (19) और मनीराम (18) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में हरिशंकर (19) शामिल हैं, जो 45% जल गए हैं, रिंकू (18) 30% जल गए हैं, मुकेश (22) और विपिन (19) 7% जल गए हैं। स्टेशन के इंचार्ज विनोद राठौर को हिरासत मे्ं लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, दो जले हुए शव मिले है। चार लोगों का जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इस पहले भी पिछले सप्ताह भी शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में ई रिक्शा चार्ज करने के दौरान आग लगी थी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे।

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। 400 वर्ग गज के टिन शेड के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लगी थी। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।#WATCH | Delhi | Two died and four were injured after a fire broke out in an e-rickshaw charging station in Shahdara. Injured and the dead bodies have been taken to GTB Hospital... Brijesh (19) and Maniram (18), residents of Tikamgarh MP died on the spot. The injured include… pic.twitter.com/WM8NnKVYCY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 25, 2025
दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, दो जले हुए शव मिले है। चार लोगों का जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इस पहले भी पिछले सप्ताह भी शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में ई रिक्शा चार्ज करने के दौरान आग लगी थी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे।
Trending Videos
बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर में कपड़े की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
उधर, दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को घटना की सुबह करीब 5.25 बजे सूचना मिली।
सूचना मिलते ही उद्योग नगर में एफ-11 पते पर कुल 10 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ।