फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire Department received 200 calls this year

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: दिल्ली में 24 घंटे में आई आग लगने की 183 कॉल्स, दमकल विभाग भी चौंका, ये हैं अबतक के आंकड़े

Thu, 30 May 2024 05:01 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 May 2024 05:01 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में पहली बार दीपावली के अलावा 24 घंटे में आई आग लगने 183 कॉल्स प्राप्त हुईं। 28 मई की रात 12 बजे से 29 मई रात 12 बजे के बीच आग लगने की सभी कॉल हैं। दमकल विभाग के निदेशक का कहना है कि दिल्ली में आग लगने की पहले कभी इतनी कॉल्स नहीं आई, पूरे मई माह में अब तक 4806 कॉल्स आई। 

विज्ञापन
Delhi Fire Department received 200 calls this year
दमकल कर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आसमान से बरसती आग के बीच राजधानी में आग लगने की घटनाओं ने भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में आग लगने की 183 कॉल्स आईं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दीपावली के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में 24 घंटे में इतनी जगह आग लगी।

विज्ञापन


हर साल दीपावली पर लोग पटाखे जलाते हैं, जिसके बाद आमूमन आग लगने की घटनाएं होती ही हैं, लेकिन 29 मई को जब पारे ने नई ऊंचाइयों को छुआ तो राजधानी में आग लगने की घटनाएं भी खूब हुईं। अकेले मई माह की ही बात करें तो दिल्ली फायर सर्विस को 29 दिनों के भीतर 4806 कॉल्स प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते तापमान की वजह से शार्ट सर्किट होने के कारण ज्यादातर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल सभी को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सावधानी बरतकर आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है। तापमान में कमी आने के बाद यह घटनाएं कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस के निदेश अतुल गर्ग ने बताया कि 28 मई की रात 12.00 बजे से 29 मई रात 12.00 बजे तक दमकल विभाग को 220 कॉल्स मिली। हर कॉल पर गाड़ी भेजी गई। जांच के बाद आग लगने की 183 कॉल्स ही पाई गईं। बाकी 37 कॉल दूसरी परेशानियों की थीं। मई माह में एक दिन के भीतर आग लगने की कॉल्स पहली बात आईं।


मई माह में एक से 29 तारीख के बीच का आंकड़ा देखा जाए तो दमकल विभाग के पास 4806 कॉल्स आईं, इनमें 3613 कॉल्स आग लगने की थीं। इस बीच आग की चपेट में आकर 12 लोगों की जान भी चली गई। 76 लोगों को आग लगने के बाद दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बचाया। हालांकि मई में 30 और 31 का आंकड़ा जुड़ने के बाद इसकी संख्या और बढ़ जाएगी।

गर्मी बढ़ने के बाद बढ़ी आग की घटनाएं

(वर्ष 2024 में जनवरी से 29 मई तक के आंकड़े)
वर्ष-------आग की कॉल्स-------आग से मौत----लोगों को बचाया गया
जनवरी--------1204---------------16-------------51
फरवरी--------1032---------------16-------------42
मार्च----------1328---------------12-------------62
अप्रैल---------2357---------------04-------------78
मई-----------3613---------------12-------------76

(वर्ष 2023 में जनवरी से 29 मई तक के आंकड़े)
वर्ष-------आग की कॉल्स-------आग से मौत----लोगों को बचाया गया
जनवरी--------1171---------------12-------------36
फरवरी---------941---------------02-------------39
मार्च----------1230---------------14-------------48
अप्रैल---------1672---------------03-------------42
मई-----------1518---------------05-------------23

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed