{"_id":"659e2eefc7fffd1dcb0765a3","slug":"delhi-excise-policy-sanjay-singh-and-manish-sisodia-appear-in-court-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत की अवधि आज हो रही खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत की अवधि आज हो रही खत्म
Wed, 10 Jan 2024 11:16 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह और मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह संजय सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए गए हैं। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही है। जिसके चलते दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आगामी राज्यसभा चुनाव में नामांकन फॉर्म दाखिल करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आने की अनुमति दी थी। इससे पहले अदालत ने जेल अधीक्षक को चुनाव के संबंध में अंडरटेकिंग, नामांकन फॉर्म और अन्य सहायक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की अनुमति देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: AAP MP Sanjay Singh brought to the Rouse Avenue Court for hearing on the Delhi Excise Policy Case. pic.twitter.com/C7yLYa3Ksi
— ANI (@ANI) January 10, 2024
विज्ञापन
तीन माह से जेल में हैं संजय सिंह
दिल्ली शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह फिलहाल जेल में हैं। संजय सिंह को उत्पाद नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ।
सुप्रीम कोर्ट से लग चुका है सिसोदिया को झटका
मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लग चुका है। घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने समीक्षा याचिकाएं खारिज की थीं।
#WATCH | Delhi: AAP leader Manish Sisodia brought to the Rouse Avenue Court for hearing on the Delhi Excise Policy Case. pic.twitter.com/uNJVYSpZRY
— ANI (@ANI) January 10, 2024