फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2020: Vote Counting Prepration has been done, Security employed

दिल्ली चुनाव: मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 10 Feb 2020 10:05 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections 2020: Vote Counting Prepration has been done, Security employed
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है और ईवीएम को पुलिस बल, आईआरबी और एसएसबी के जवानों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा मतगणना केंद्रों के बाहर लगा हुआ है। अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ जीत का भरोसा जता रहे आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक चुनाव के पूरे परिणाम नहीं आ जाते,वह मतदान केंद्रों के बाहर डटे रहेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली में 27 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। इनमें पूर्वी दिल्ली में बने कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में त्रिलोकपुरी, कोंडली, गांधीनगर, पटपडगंज, लक्ष्मीनगर और कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए मतों की गिनती होगी। यहां स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर मेन गेट पर आप कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ है।  
विज्ञापन

Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोकपुरी निवासी आप कार्यकर्ता दलबीर का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी जीत के लिए ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड कर सकती है, इसलिए कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के बाहर मौजूद है और सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजऱ बनाए हुए हैं। 

अपनी-अपनी जीत के किए जा रहे दावे
चुनावी परिणाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है। गली-शहर में यही चरचा का विषय बना हुआ है कि इन चुनावों में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी और कौन ताज हासिल करेगा? पूर्वी दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेंगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थक विनीत का कहना है कि दिल्ली में भाजपा ही सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed