Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब लोगों को इंतजार रहेगा चुनाव परिणाम का। दिल्ली सहित पूरे देश की जनता यह जानने के लिए बेसब्र है कि देश की राजधानी की विधानसभा में किस पार्टी का मुख्यमंत्री पहुंचेगा।
आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया और 11 फरवरी को परिणाम आएंगे। वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनावी मतगणना से लेकर किस विधानसभा सीट पर कौन सा प्रत्याशी आगे और कौन पीछे, इसका हर अपडेट आपको amarujala.com पर मिलेगा।
हम सुबह सात बजे से मतगणना की तैयारियों से जुड़े हर चुनावी पहलू को आपके सामने रखेंगे। आपके विधानसभा क्षेत्र के नतीजों से जुड़ी पल-पल की खबर अमर उजाला आप तक पहुंचाएगा। हमारी वेबसाइट amarujala.com और amar ujala मोबाइल एप पर आपको हर ताजा अपडेट मिलेगा। साथ ही होगा चुनावी विश्लेषण।
मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुझान आने शुरू हो जाते हैं। रुझान और परिणाम के बीच का वक्त लोगों को अक्सर ऊहापोह में डाल देता है। सही रुझान, सही नतीजे और सही जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए amarujala.com प्रतिबद्ध है।
चुनाव आयोग की प्रक्रिया के अनुसार सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को अंत में गिना जाएगा।
तो आज ही गूगल प्ले स्टोर से अमर उजाला का अपडेटेड मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें और हर ताजा खबर से खुद को अपडेट रखें।