{"_id":"5e3565b28ebc3e4b44504c84","slug":"delhi-elections-2020-rjd-leader-tejashwi-yadav-will-hold-two-roadshows","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: तेजस्वी यादव भी प्रचार में उतरेंगे, करेंगे रोड शो और रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: तेजस्वी यादव भी प्रचार में उतरेंगे, करेंगे रोड शो और रैलियां
Sat, 01 Feb 2020 05:19 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में दो रोड शो और दो रैलियां करेंगे। कांग्रेस ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजद के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि राजद ने उत्तम नगर, पालम, किराड़ी और बुराड़ी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। यहां पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी है।
राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तेजस्वी यादव रविवार को पालम में रोड शो करेंगे जबकि सोमवार को विकासपुरी में राजद-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा आयोजित की जाएगी।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की मौजूदगी में मनोज झा ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस-राजद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव दिल्ली में दो से चार फरवरी के बीच रोड शो और जनसभाएं करेंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।