फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2020: EC counting preparations completed

चुनाव आयोग चौकन्ना, राजनेता नहीं कर सकेंगे मतगणना कर्मियों से साठगांठ

Mon, 10 Feb 2020 09:24 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections 2020: EC counting preparations completed
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना की चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। सख्ती इतनी बरती जा रही है कि कोई भी राजनेता मतगणना कर्मचारियों से साठगांठ नहीं कर पाएगा। क्योंकि, सोमवार शाम तक आयोग ने कर्मचारियों का ड्यूटी चॉर्ट गोपनीय रखा। मतगणना करने वाले कर्मचारियों को नहीं बताया है कि उनकी ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में लगाई है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यह जानकारी उन्हें मंगलवार सुबह ही मिलेगी। स्ट्रांग रूम में जब सील को तोड़ा जाएगा उस वक्त भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मतगणना करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें इतना बता दिया गया है कि उनकी ड्यूटी किस जिले में होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिससे किसी भी तरह की मिलीभगत ना हो सके।
विज्ञापन


Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, करीब 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार तड़के इन कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा के साथ मतगणना केंद्र पर पहुंचाया जाएगा। इनसे विधानसभा और टेबल नंबर का फॉर्म भरवाया जाएगा। ऐसा करने से कोई भी नेता कर्मचारियों से साठगांठ करने की आशंका ही पैदा नहीं हो सकेगी। यह मोबाइल तक अंदर नहीं ले जा सकेंगे। 

मतगणना की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। केंद्र से 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा। केवल पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा। स्थानीय पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स और पर्यवेक्षक निगरानी में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed