फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2020: After Campaign Manoj Tiwari, Manish Sisodia and Subhash Chopra feeling relax

चुनावी भागदौड़ से दूर फुर्सत में बीता नेताओं का दिन, कोई खेला क्रिकेट तो कोई फुटबॉल

Sun, 09 Feb 2020 09:07 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 09 Feb 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections 2020: After Campaign Manoj Tiwari, Manish Sisodia and Subhash Chopra feeling relax
मनीष सिसोदिया-मनोज तिवारी-सुभाष चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पाने के लिए हर राजनीतिक पार्टी कई माह से पूरा जोर लगा रही थी। दिनभर नुक्कड़ सभाएं, रैलियां, जनसंपर्क अभियान, डोर-टू-डोर कैंपेन आदि माध्यमों के जरिए मतदाताओं को साधा जा रहा था। इस भागदौड़ में नेताओं की दिनचर्या बिगड़ गई है। चुनाव परिणाम घोषित होने तक यही हाल रहने वाला है, लेकिन शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद नेताओं ने रविवार को अपने परिवारों के साथ सुकून के साथ दिन बिताया। कई नेताओं ने पालतू जानवर को समय दिया तो कई ने सुबह सबसे पहले देवालय जाकर जीत का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सुबह उठने के साथ ही सबसे पहले अपने घर के ग्राउंड में पहुंचे और सूर्य नमस्कार के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद वह क्रिकेट का बल्ला उठाकर बॉल पर जमकर प्रहार करते दिखें। इस बीच उन्होंने प्रत्याशियों के साथ चर्चा की। उधर, सुबह के वक्त डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने बच्चे के साथ फुटबॉल खेलते दिखाई दिए। ट्वीट कर सिसोदिया ने कहा कि किसी ने पूछा मुझसे क्या कर रहे हो मतदान के बाद। जवाब में कहा कि एक मासूम खिलखिलाहट को सुनने से बेहतर क्या विकल्प हो सकता है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मतदान खत्म होने के बाद चैन के पलों में अखबारी दुनिया से रूबरू हुई। 
विज्ञापन


रोहिणी से भाजपा प्रत्याशी व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि चुनाव में उनकी दिनचर्या बेहद प्रभावित रही। आम दिनों में वह प्रतिदिन सैर और कसरत करते थे, कई दिनों बाद रविवार को उन्हें सैर करने का मौका मिला। भाजपा के उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष व नरेला से प्रत्याशी नीलदमन खत्री ने रविवार को कई दिन बाद सुबह परिवार के साथ नाश्ता किया। दिन में देवालय जाकर ईश्वर के दर्शन भी कर आए। त्रिनगर से विधायक रहे आम आदमी पार्टी के मौजूदा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह तोमर ने निवास स्थान के बगल में स्थित देवालय में सुबह सबसे पहले जाकर मत्था टेका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शालीमार बाग से विधायक रहीं मौजूदा प्रत्याशी बंदना कुमारी ने दोपहर तक घर में ही समय बिताया। रिठाला से विधायक मोहिन्दर गोयल ने भी घर में बच्चों के साथ बातचीत कर समय बिताया। कई दिन बाद रविवार की छुट्टी पर बच्चे और नेताजी दोनों मिल सके। सुल्तानपुर माजरा से कई बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी जयकिशन ने सुबह घर पर ही लोगों के साथ चुनाव परिणाम की मंत्रणा की और अपनी जीत को लेकर वह खासा आश्वस्त दिखाई दिए।


उधर, रोजाना की तरह रविवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा सैर के लिए निकले। फिर परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग और पार्टी के कार्यों के लिए निकल पड़े। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने अपनी पत्नी पूनम आजाद के साथ कई दिनों बाद सुबह का नाश्ता किया। इसके बाद पार्टी के संगम विहार स्थित दफ्तर के बाहर धूप सेंकते हुए वक्त बिताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed