{"_id":"5e417f9a8ebc3ee5c922630a","slug":"delhi-elections-2020-aap-will-make-pleasure-after-vote-count","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव: मतगणना का रुझान आने के बाद ही खुशी मनाएगी आप, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव: मतगणना का रुझान आने के बाद ही खुशी मनाएगी आप, यह है वजह
Mon, 10 Feb 2020 09:36 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल से बेशक आम आदमी पार्टी की तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनती दिख रही हो, लेकिन आप अपनी खुशी का इजहार रुझान आने से पहले नहीं करेगी। पार्टी दफ्तर से मुख्यमंत्री आवास तक सोमवार शाम तक कोई उत्सवी इंतजाम नजर नहीं आया। सब कुछ आम दिनों जैसा ही रहा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि परिणाम अनुकूल रहने पर 11 बजे के बाद ही वह पार्टी दफ्तर पर इकट्ठा हों।
विज्ञापन
आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए यह कदम उठाया है। दरअसल, 2017 पंजाब चुनाव के एग्जिट पोल में आप की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के रुझान आए थे। इससे आप कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। मतगणना से पहली शाम को दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के सामने से गुजरने वाली सड़क को गुब्बारों व फूलों से सजा दिया गया था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था, लेकिन जैसे-जैसे ईवीएम खुलती गई आप कार्यकर्ताओं का उत्साह धराशायी होता गया। सरकार बनने लायक सीटें नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक निराश नजर आया था।
विज्ञापन
Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम
विज्ञापन
पंजाब चुनाव के बुरे अनुभव से सबक लेते हुए आप दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखा रही है। हालांकि, आप को यकीन है कि दिल्ली चुनाव में उसकी जीत होने जा रही है। पार्टी का मानना है कि मतगणना के रुझान आने के बाद ही इस दिशा में योजना बनेगी।
ईवीएम और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर आप का जोर
फिलहाल आप का जोर ईवीएम व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर है। पार्टी कार्यकर्ता हर स्ट्रांग रूम के नजदीक 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। कहीं भी किसी तरह की अवैध गतिविधि दिखने पर उसकी सूचना आप के कंट्रोल रूम को भेजी जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए आप नेता अपनी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचा रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह व दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने जीत के दावे करते हुए शिकायती ट्वीट किया है।