दिल्ली चुनाव: आप के इन उम्मीदवारों ने बनाया जीत का बड़ा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की। पिछली बार के मुकाबले हालांकि उसने पांच सीटे खोकर 62 सीटें जीतीं, लेकिन ये जीत की मायनों में ऐतिहासिक रही। इस बार उसके उम्मीदवारों ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इनमें सबसे बड़ा नाम रहा बुराड़ी के संजीव झा का जिनकी जीत का मार्जिन रहा 88158 वोट। दूसरे नंबर पर ओखला के अमानतुल्लाह खान रहे।
सबसे बड़ी जीत
- बुराड़ी- संजीव झा 88158 हजार
- ओखला - अमानतुल्ला खान 71827 वोटबल्लीमारन- इमरान हुसैन (आप) - 36172 वोट
- देवली- प्रकाश जरवाल (आप) - 40173 वोट
- मटियामहल- शोएब इकबाल (आप) - 50241 वोट
- संगम विहार- दिनेश मोहनिया (आप) - 42522 वोट
- सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम(आप) - 56108 वोट
- सुल्तानपुर माजरा- मुकेश अहलावत (आप) - 48052 वोट
- विकासपुरी- महेंद्र यादव (आप) - 42058 वोट
ओखला से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर इस बार सबकी नजरें थीं, क्योंकि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। शाहीन बाग को भाजपा ने इस चुनाव में जबरदस्त मुद्दा बनाया था, लेकिन आप को यहां भी बड़ी जीत मिली।