फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Police arrested 35020 people in one month

Delhi Election: पुलिस ने एक महीने में गिरफ्तार किए 35020 लोग, 7 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक की गई कार्रवाई

Thu, 06 Feb 2025 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

7 जनवरी से लेकर 5 फरवरी के बीच पुलिस ने 475 अवैध हथियारों के अलावा 534 कारतूस बरामद कर 496 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी अवधि में पुलिस ने 206.71 किलो मादक पदार्थ के अलावा 1200 से ज्यादा नशे के इंजेक्शन बरामद किए।

विज्ञापन
Delhi Election Police arrested 35020 people in one month
दिल्ली पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने करीब एक माह के दौरान 35020 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 11.70 करोड़ की राशि जब्त की गई। इसके अलावा 1.14 लाख लीटर शराब बरामद कर 1423 लोगों को पकड़ा गया। आचार संहिता का पालन करवाने में भी पुलिस ने काफी सख्ती बरती। पुलिस ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1098 मामले दर्ज किए।

विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 जनवरी से लेकर 5 फरवरी के बीच पुलिस ने 475 अवैध हथियारों के अलावा 534 कारतूस बरामद कर 496 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी अवधि में पुलिस ने 206.71 किलो मादक पदार्थ के अलावा 1200 से ज्यादा नशे के इंजेक्शन बरामद किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 78 लाख के आसपास आंकी गई है। पुलिस ने 850 ग्राम सोना व 37.39 किलोग्राम चांदी भी बरामद की। 1.14 लाख लीटर शराब पहली बार राजधानी में पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed