फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Six members of the first assembly are trying their luck this time too

Delhi Election: पहली विधानसभा के छह सदस्य इस बार भी कर रहे जोर आजमाइश, AAP-कांग्रेस-BJP के ये हैं प्रत्याशी

Tue, 21 Jan 2025 04:42 AM IST
विजय पुंडीर मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 04:42 AM IST
सार

ब्रह्म सिंह तंवर, हारुन यूसुफ, जय किशन, कृष्णा तीरथ, मुकेश शर्मा और राजकुमार चौहान ऐसे उम्मीदवार हैं जो पहली विधानसभा के सदस्य थे। वह इस बार भी दिल्ली की तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Six members of the first assembly are trying their luck this time too
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का चुनाव 1993 में हुआ। पहले चुनाव में जीत हासिल करने वाले नेता 2025 के इस चुनाव में जोर आजमाइश कर रहे हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, हारुन यूसुफ, जय किशन, कृष्णा तीरथ, मुकेश शर्मा और राजकुमार चौहान ऐसे उम्मीदवार हैं जो पहली विधानसभा के सदस्य थे। वह इस बार भी दिल्ली की तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


ब्रह्म सिंह तंवर को आप ने छतरपुर से विधानसभा उम्मीदवार बनाया है। तंवर 1993, 1998 में महरौली और 2013 में छतरपुर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे चुके हैं। पिछले साल आप में शामिल हुए हैं। हारुन यूसुफ 1993, 1998, 2003, 2008, 20013 में दिल्ली की बल्लीमारान से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वह शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2015, 2020 के चुनाव में उन्हें आप नेता इमरान हुसैन से मात मिलती आ रही है। इस बार भी वह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।
विज्ञापन


जय किशन सुल्तानपुर माजरा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 1993 वह और 1998 में जयकिशन की पत्नी सुशीला देवी ने यहां कांग्रेस के जीत के सिलसिले को बरकरार रखा था। फिर 2003, 2008, 2013 तक जयकिशन लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे। इस बार भी उनके सामने आप से मौजूदा विधायक मुकेश अहलावत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुकेश शर्मा 1993, 1998, 2003, 2008 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीतकर चार बार विधायक रह चुके हैं। 2013 व 2015 के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। वह इस बार भी दिल्ली के उत्तम नगर से कांग्रेस से मैदान में हैं। पटेल नगर सीट से कृष्णा तीरथ साल 1993,1998 और 2003 में तीन बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधायक बनीं। शीला दीक्षित सरकार में उन्हें मंत्री और दिल्ली विधानसभा स्पीकर की भी रही। 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनीं।

साल 2015 में कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस का हाथ झटक कर बीजेपी दामन थामा। मगर 2015 के विधानसभा चुनाव में वह हार गई। चार साल बाद उन्होंने घर वापसी कर कांग्रेस के टिकट 2020 पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार मिली। वहीं राज कुमार चौहान कांग्रेस से 1993, 1998 , 2003 और 2008 में दिल्ली विधानसभा में मंगोलपुरी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के लिए चुने जा चुके हैं। लेकिन 2013 और 2015 के चुनाव में आप नेता राखी बिड़ला से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले साल उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस बार भाजपा ने उन्हें मंगोलपुरी से अपना उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा में पहुंचने वाले सदस्यों का विवरण
उम्मीदवार   विधानसभा सदस्य वर्ष
ब्रह्म सिंह तंवर  1993, 1998, 2013
हारुन यूसुफ 1993, 1998, 2003, 2008, 2013
जय किशन     1993, 2003, 2008, 2013
कृष्णा तीरथ 1993, 1998 और 2003
मुकेश शर्मा 1993, 1998, 2003, 2008
राजकुमार चौहान    1993, 1998, 2003, 2008

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed