फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election 2025 Parvesh Verma made Arvind Kejriwal effigy dip in Yamuna river

Delhi Polls: 'मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना', प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के पोस्टर की यमुना में लगवाई डुबकी

Sat, 25 Jan 2025 06:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 06:25 PM IST
सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। हर पार्टी के उम्मीदवार और उनके नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं और अपने विपक्षी पर टिप्पणी कर रहे हैं। दिल्ली में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा है। जिस पर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी को घेर रही है। 

विज्ञापन
Delhi election 2025 Parvesh Verma made Arvind Kejriwal effigy dip in Yamuna river
प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के पुतले को यमुना में डूबकी लगवाई - फोटो : X/@p_sahibsingh

विस्तार

भाजपा ने यमुना की सफाई मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। नई दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने नायाब तरीके से केजरीवाल के पुतले को यमुना में डुबोकर उनकी नाकामी को बताया। उस पुतले पर लिखा था ''सॉरी दिल्ली वालों, मैं फेल गया, मुझे वोट मत देना, 2025 तक यमुना साफ नहीं कर पाया''।

विज्ञापन

आईटीओ स्थित यमुना घाट पर पहुंचे प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार 11 साल तक शासन काल में रही। आठ हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद यमुना की सफाई के अपने वादे को पूरा नहीं किया। यह दिल्ली की जनता के साथ किया गया सबसे बड़ा झूठ है। केजरीवाल ने कहा था कि 2025 तक यमुना को साफ कर देंगे, लेकिन स्थिति पहले से भी बदतर है। उनका यह पुतला यमुना में डुबोकर उनकी असफलता को दिल्लीवालों के सामने उजागर किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि केजरीवाल का शासन सिर्फ झूठे वादों और खोखले दावों तक सीमित रहा है। उनके पास न तो नीयत थी और न ही काबिलियत कि वह यमुना को साफ कर सकें। यह कदम जनता को यह याद दिलाने के लिए है कि अब समय आ गया है, जब दिल्ली को झूठे वादों से आजादी मिले। केजरीवाल खुद तो यमुना में डूबकी लगाएंगे नहीं, लिहाजा यह प्रदर्शन उनकी विफलताओं को जनता के सामने लाने का प्रयास है। दिल्ली की समस्याएं तब तक हल नहीं होंगी, जब तक झूठ और प्रचार की राजनीति समाप्त नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed