क्या बिधूड़ी के बेटे पर नहीं हुई FIR?: जमकर बरसे सिसोदिया-आतिशी, राष्ट्रपति को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में चुनाव प्रचार थम चुका है। अब पांच फरवरी को मतदान होगा और इसके बाद आठ फरवरी को परिणाम आएंगे। प्रचार थमने के बाद आप, भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।
विस्तार
दिल्ली में चुनाव प्रचार थमने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अभी भी राजनीति गरमाई हुई है। नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। दिल्ली में कई जगहों पर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। तो इस मामले पर पुलिस और आयोग ने कार्रवाई की। जिसके बाद प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोगों के पास दो मुख्य विकल्प हैं, एक आम आदमी पार्टी की टीम है, जिसमें पढ़े-लिखे लोग हैं। अरविंद केजरीवाल जो एक IITian हैं, मनीष सिसोदिया, जिनका मीडिया बैकग्राउंड है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पास रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय जैसे लोग हैं। क्या दिल्ली के लोग रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा जैसे लोगों के हाथ में दिल्ली की सत्ता होनी चाहिए। आगे कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली के लोग गाली-गलौज और गुंडागर्दी नहीं चुनेंगे, वे साफ-सुथरे और पेशेवर लोगों को चुनेंगे। दिल्ली आम आदमी पार्टी के साथ जाएगी।
आतिशी पर एफआईआर दर्ज होने पर भड़के संजय सिंह
पुलिस की कार्रवाई पर सीएम आतिशी ने उठाए सवाल
आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही BJP‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2025
♦️ Silence Period में रमेश बिधूड़ी के परिवार के लोग और कार्यकर्ता झुग्गियों के लोगों को धमका रहे थे
♦️ कानून के मुताबिक Silence Period में किसी भी अन्य विधानसभा का कोई भी व्यक्ति किसी दूसरी विधानसभा में नहीं जा सकता है
♦️ हमने दिल्ली… pic.twitter.com/mzNFhEib2T
रमेश बिधूड़ी के लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई: सीएम आतिशी
आगे कहा कि रमेश बिधूड़ी के कुछ लोग दूसरी कार में घूम रहे थे। उसमें अनुज बिधूड़ी भी था, जो रमेश बिधूड़ी का भतीजा है। जब एसएचओ वहां पहुंचे और उन्होंने अनुज बिधूड़ी को देखा तो सबके सामने उन्हें भगा दिया। इस बात से ध्यान हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दो स्थानीय लड़कों की पिटाई की, जो एमसीसी उल्लंघन का वीडियो बना रहे थे। उन्हें पुलिसकर्मियों ने पीटा। उन्हें बिना एफआईआर/शिकायत के रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक थाने में रखा गया। मैंने पुलिस और चुनाव आयोग की टीम को बुलाया। मेरे खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि रमेश बिधूड़ी के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। राजीव कुमार जी, अपनी सोई हुई आत्मा को जगाओ। आज लोकतंत्र राजीव कुमार के हाथ में है।
भाजपा के गुंडों पर पुलिस और चुनाव आयोग कोई एक्शन नहीं ले रहा: मनीष सिसोदिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजीव कुमार ने भाजपा को चुनाव लड़ाने का ठेका लिया है। भाजपा के गुंडे खुलेआम दिल्ली में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इसके वीडियो सभी के सामने आ रहे हैं लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग कोई एक्शन नहीं ले रहे। दिल्ली में चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस मिलकर भाजपा को चुनाव लड़वा रहे हैं। आगे कहा कि जंगपुरा में भाजपा के गुंडे महिलाओं के ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। ये गुंडे झुग्गियों में जाकर लोगों को धमकाकर वो न डालने के लिए कह रहे हैं। सोचिए, अभी भाजपा ऐसी गुंडागर्दी कर रही है। अगर जीत गए तो क्या होगा।
जंगपुरा में BJP के गुंडे महिलाओं के ऊपर तेजाब फेंकने की दे रहे धमकी‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2025
♦️ जंगपुरा में बीजेपी के गुंडे हमारी महिला कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं कि वह उनके ऊपर तेजाब फेंक देंगे
♦️ ये गुंडे झुग्गियों में जाकर लोगों को धमकाकर Vote ना डालने के लिए कह रहे हैं
सोचिए, अभी BJP ऐसी… pic.twitter.com/sBblpFTQjM
परिवार संग हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल
AAP convenor and candidate from New Delhi assembly seat Arvind Kejriwal along with his family visited and offered prayers at Prachin Hanuman Mandir in Connaught Place
— ANI (@ANI) February 4, 2025
(Source: AAP) pic.twitter.com/1mvk4F9d3q
'पुष्टि करें मनीष बिधूड़ी मेरा बेटा है या नहीं'
VIDEO | Delhi Assembly Elections: “Someone should confirm if Manish Bidhuri is my son... She (Delhi CM Atishi) didn’t do anything for the constituency in five years. She has panicked and that’s why she is saying anything now,” says BJP candidate from Kalkaji, Ramesh Bidhuri… pic.twitter.com/KzFXbmnFy0
— Press Trust of India (@PTI_News) February 4, 2025
राष्ट्रपति को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूचना पर्ची सौंपी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
(तस्वीर सोर्स: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, दिल्ली) pic.twitter.com/YkyNunQEhc
'जेल जाने की तैयारी करें केजरीवाल': अलका लांबा
वोट देकर आओ 10 से 50 फीसदी छूट पाओ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में मतदान को बढ़ावा देने के लिए चैंबर ऑफ ट्रेड्स एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने घोषणा कि है कि दिल्ली से सभी सैलून और पार्लर में मतदान कर के आने वाले सभी ग्राहकों को 20 से 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
सैलून और पार्लर के अलावा दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल, कॉफी शॉप और ढाबों पर भी 10 से 50 फीसदी की छुट दी जाएगी जो ग्राहक वोट देकर 6 फरवरी को यहां पहुंचेंगे। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हैं।
सीटीआई ने अपने बयान में कहा है कि राजधानी के करीब 500 सैलून और ब्यूटी पार्लर ऐसे हैं जहां पर लोगों को यह विशेष छूट दी जाएगी। सीटीआई के अध्यक्ष ब्रिजेश गोयल का कहना है कि इस छूट के पीछे हमारा मकसद मतदान को बढ़ावा देना है।
चुनाव से पहले पुलिस ने चलाई मुहिम
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सी.पी. क्राइम ब्रांच देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने से पहले से ही चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई थीं। कल चुनाव होने हैं। आज सभी इलेक्शन पार्टियां अपने-अपने मतदान उपकरणों के साथ मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। हमने 14 घोषित अपराधियों को पकड़ा है। हमने आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में 25 एफआईआर दर्ज की हैं। पिछले 24 घंटों में, हमने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 340 लोगों को गिरफ्तार किया है, आबकारी अधिनियम में, हमने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के लिए 278 लोगों को गिरफ्तार किया और इस दौरान हमने 12,58,000 रुपये नकद जब्त किए, हमने पिछले 24 घंटों में 7 अवैध हथियार बरामद किए। इससे जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 24 घंटों में, हमने 1835 लीटर शराब जब्त की, 27 एफआईआर दर्ज की और इस संबंध में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया।