Delhi Election 2025: फिर लाएंगे केजरीवाल... 'आप' का चुनावी कैंपेन सॉन्ग लॉन्च
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी पार्टी के विधानसभा चुनाव में चुनावी सॉन्ग की लॉन्चिंग के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को थीम सॉन्ग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ लॉन्च किया। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा।
केजरीवाल ने कहा कि गाली-गलौज पार्टी के नेताओं को भी यह गाना पसंद आएगा। अगर ऐसे नहीं सुन सकते तो घर में कमरा बंदकर सुनें। दिल्ली में चुनाव त्योहार की तरह होता है, इसलिए यहां की जानता को आप के गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Launching our campaign song for the Delhi elections. https://t.co/4ZzOd3hA8Y
विज्ञापन विज्ञापन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 7, 2025
इस गाने में दिल्ली सरकार के कामकाज को प्रदर्शित किया गया है। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों, तबकों के वीडियो गाने साथ डाले गए हैं। इस मौके पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह गाना कल से दिल्ली की शादियों व जन्मदिन पार्टियों में डीजे पर बजेगा। आप का यह तीसरा गाना है। पहला गाना पांच साल केजरीवाल था।
इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार के मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय मौजूद रहे। आप नेताओं ने इस गाने को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर साझा किया।
गाना जारी करने से पहले मंच पर लगी स्क्रीन पर भगवान गणेश की फोटो प्रदर्शित की गई। यहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आप कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। किसी भी शुभ काम से पहले गणेश पूजा होती है। इस तरह कहीं न कहीं सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश आप की तरफ से दिया गया। वहीं, गाना जारी होने के मौके पर आप कार्यकर्ताओं की टीम ने गाने पर डांस भी किया।