Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले- दिल्ली में भाजपा की जात-पात की राजनीति नहीं चलती
दिल्ली का चुनाव जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, चुनावी प्रचार तेजी पकड़ते जा रहे हैं। हर पार्टियां अपने तरीके से प्रचार कर रही हैं। इस बीच कई ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जिस पर चुनाव आयोग भी कड़ी नजर बनाए हुए है। ऐसे ही एक बयान के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी अपने काम पर घर-घर जाकर व रोड शो के माध्यम से चुनाव प्रचार कर रही है, वहीं भाजपा अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। आज अमित शाह दिल्ली में ताबड़तोड़ तीन रैलियां करेंगे, वहीं नड्डा दो रैलियां करेंगे। ऐसे में आज दिनभर क्या होगा, पढ़ें पल-पल का हर अपडेट....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
करावल नगर, अमित शाह: दिल्ली सरकार वादों से मुकरती है। इस सरकार ने दिल्ली को पांच सालों में बीस साल पीछे धकेल दिया है। केजरीवाल अब जब वोट मांगने निकलते हैं तो पुराने वादों की बात नहीं करते हैं पर मैं आपको उनके पुराने वादे याद कराऊंगा। pic.twitter.com/zUcqsZQMmq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2020
Delhi CM: BJP wale Haryana mein Jat vs non-Jat karte hain,Maharashtra mein Maratha vs non-Maratha,Gujarat mein Hindu-Muslim ke naam par vote mangte hain. Kal Delhi mein Amit Shah schools, hospital aur wi-fi ki baat kar rahe the. Delhi mein inki jaat paat ki rajneeti nahi chalti. pic.twitter.com/RfL3fsN8OS
— ANI (@ANI) January 24, 2020
Union Min Prakash Javadekar: Y'day what Delhi CM&Dy CM said showed that Shaheen Bagh is a task of Congress and AAP. There is an effort to mislead people. Slogans like 'Jinnah wali azadi' are being raised. Ppl need to decide what they want, Jinnah wali azadi or Bharat Mata ki jai. pic.twitter.com/0sLc4sJSz4
— ANI (@ANI) January 24, 2020
माननीय चुनाव आयोग के नोटिस को मेरा जवाब 👇 pic.twitter.com/7eT7YqoUAJ
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 24, 2020
यूपी कांग्रेस सचिव सचिन चौधरी ने कपिल मिश्रा का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि कम से कम तुलना तो ढ़ंग के देश से की होती। जिसकी हिंदुस्तान के आगे कोई औकात नहीं है, उससे क्या मुकाबला। खैर आप लोगों के मन में पाकिस्तान प्रेम भरा पड़ा है, चिंता मत करिए दिल्ली की जनता तुमको इस बार सीधा पाकिस्तान भेज देगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि उनका नाम विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इस वजह से नहीं है क्योंकि कई पार्टी नेताओं से उनके मतभेद है।
उन्होंने कहा मैं पार्टी का वरिष्ठ नेता नहीं हूं। मेरा मतभेद उन लोगों से है जो दिल्ली कांग्रेस को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्तर से संचालित कर रहे हैं। मैं सुभाष चोपड़ा के बारे में बात नहीं कर रहा, तो मुझे नहीं लगता कि मुझे वहां से कॉल आएगा। मगर मैने हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं अपनी पार्टी के लिए काम करूंगा जब और जहां भी जरुरत होगी।
Sandeep Dixit, Congress: I have a deep dispute with those handling Delhi Congress from the AICC level, I'm not talking about Subhash Chopra, so I don't think I'll get a call from there. But I've always worked for Congress. I'll work for the party as & when required. (23.01.2020) https://t.co/rt2NhfYl5w
— ANI (@ANI) January 24, 2020
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। चुनाव आयोग ने ट्विटर से सीधा कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने के लिए कहा है।
#UPDATE Delhi Chief Electoral Officer's office requests Election Commission of India to begin the process for removal of Kapil Mishra's tweet. Election Commission has asked Twitter directly to remove the tweet. https://t.co/BRBBo1Jixa
— ANI (@ANI) January 24, 2020
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट के जवाब में एक समाचार चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि 11 फरवरी को जीतेगा तो हिंदुस्तान ही। अब भाजपा तय करे कि उन्हें क्या बनना है। भाजपा शिक्षा, बिजली और महिला सुरक्षा के मुद्दे से भागना चाहती है।
चुनाव आयोग के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि मुझे कल रात चुनाव आयोग का नोटिस मिला है, मैं आज नोटिस का जवाब दूंगा। मैं मानता हूं कि मैनें कुछ गलत नहीं कहा है। सच बोलना इस देश में गुनाह नहीं है। मैं अपने बयान पर अडिग हूं।
शाहीन बाग में सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है, लोगों को स्कूल, ऑफिस, अस्पताल जाने से रोका जा रहा है, भड़काऊ नारेबाजी की जा रही है। शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाया जा रहा है। जिस बेशर्मी के साथ मनीष सिसोदिया ये कह रहे है कि वो शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, उससे पता चलता है कि यह एक राजनीतिक आंदोलन है।
Kapil Mishra, BJP: Roads are encroached upon in Shaheen Bagh, people aren't being allowed to go to schools, offices, hospitals, inciting slogans are being raised. The shamelessness with which Manish Sisodia said he stands with Shaheen Bagh means that this is a political movement. https://t.co/PpYXzFMfm1
— ANI (@ANI) January 24, 2020