फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The BJP state executive committee meeting begins in Orchha today; several prominent leaders will participate.

ओरछा में BJP का महामंथन: प्रदेशभर से 350 से ज्यादा दिग्गज जुटे, चुनावी रणनीति पर बनेगी बड़ी रणनीति

Sun, 30 Aug 2026 03:45 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा में 30 अगस्त से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में प्रदेशभर से करीब 350 से अधिक नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर भी मंथन होगा। 

विज्ञापन
The BJP state executive committee meeting begins in Orchha today; several prominent leaders will participate.
दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर ओरछा पहुंच रहे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा में 30 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के ओरछा पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक एक निजी होटल में आयोजित की जा रही है। निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें प्रदेश के करीब 350 से अधिक भाजपा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों के साथ ही आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। साथ ही प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और अन्य प्रमुख नेता भी बैठक में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों तक चलने वाली इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा संगठन की आगामी कार्ययोजना, राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने को लेकर दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी

2012 में भी ओरछा में हुई थी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पहले भी आयोजित हो चुकी है। वर्ष 2012 में भी भाजपा ने इसी एतिहासिक नगरी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। लगभग 14 साल बाद एक बार फिर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए ओरछा को चुना गया है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली राम राजा सरकार की नगरी में होने वाली इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने प्रदेशभर से आने वाले नेताओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed