फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :No need teachers go to court; problem will resolved directly, TRE 4 will one exam with

बिहार: 'एक ही परीक्षा होगी, निगेटिव मार्किंग भी लागू'; टीआरई-चार को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

Sun, 30 Aug 2026 03:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

दरभंगा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों और TRE-4 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

विज्ञापन
Bihar News :No need  teachers go to court;  problem will resolved directly, TRE 4 will one exam with
पत्रकारों से बात करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा के बद्रीनगर में किया गया, जहां बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के किसी भी शिक्षक को अब कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। उनकी कोई भी समस्या हो तो शिक्षक सीधे मंत्री से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। वहीं, उन्होंने एक बार फिर कहा कि TRE-4 में एक ही परीक्षा ली जाएगी, जिसमें निगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में दिखाई देने वाली कमियों में तेजी से सुधार किया जा रहा है। अगले छह महीने में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए विभाग और सरकार तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार में 700 से अधिक मॉडल स्कूल बनाकर बिहार के छात्र-छात्राओं को JEE और NEET जैसी परीक्षाओं में सफल बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तेजी से काम किया है। हमें बहुत कुछ अच्छा मिला है, लेकिन छोटी-मोटी कमियों को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने बिहार के सभी शिक्षकों से कहा कि अब किसी भी शिक्षक को न्यायालय जाने की जरूरत नहीं है। हमारा विभाग संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के लिए सदैव प्रयासरत है। किसी भी तरह का कन्फ्यूजन होने पर कोई भी शिक्षक सीधे हमसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। उन्हें कोर्ट जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि TRE-4 में छोटे-मोटे बदलाव हुए हैं, जिसमें एक परीक्षा कम कर दी गई है। अब TRE-4 की परीक्षा नेगेटिव मार्किंग के साथ ही ली जाएगी। BPSC का काम पाठ्यक्रम बनाना, प्रश्न पत्र तैयार करना और परीक्षा आयोजित करना है। परीक्षा की तिथि BPSC जारी करेगा।


ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: बिहारशरीफ में दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर, 409 पदों पर सीधी भर्ती

शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कुछ शिक्षक ट्रांसफर के मामले को लेकर कोर्ट गए थे और उनकी याचिका पर सुनवाई हुई है। अगली तारीख में इस मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं का सम्मान के साथ समाधान निकालने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को किसी प्रकार का कन्फ्यूजन है तो वे सीधे विभाग से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं।

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। परीक्षा नेगेटिव मार्किंग के साथ ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करना और प्रश्न पत्र बनाना BPSC का काम है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि BPSC TRE-4 की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed