फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Remains of 18th-century Sarai Juliana spotted beneath Modi Mill flyover in Delhi

दिल्ली: फ्लाईओवर के नीचे छिपा है 18वीं सदी की सराय का इतिहास, विरासत स्थल घोषित करने की तैयारी

Sun, 30 Aug 2026 07:31 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला, ज्योति सिंह, नई दिल्ली
अमर उजाला, ज्योति सिंह, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 30 Aug 2026 07:31 AM IST
सार

मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे 18वीं सदी की सराय जुलियाना के संभावित अवशेष मिले हैं। पुर्तगाली मूल की डोना जुलियाना डियास दा कोस्टा ने 1720 में इसे बनवाया था। कुआं, लाखौरी ईंटें, कमरे और रसोई इसके ऐतिहासिक महत्व के संकेत देते हैं।

विज्ञापन
Remains of 18th-century Sarai Juliana spotted beneath Modi Mill flyover in Delhi
दिल्ली में इतिहास की खोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की भागती सड़कों, फ्लाईओवर और कंक्रीट के बीच इतिहास की पुरानी कहानी सामने आ रही है। मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के बीच मौजूद खंडहरों को 18वीं सदी की ‘सराय जुलियाना’ के संभावित अवशेष के तौर पर पहचाना गया है।
विज्ञापन

खोजकर्ताओं के अनुसार, यह सराय पुर्तगाली मूल की डोना जुलियाना डियास दा कोस्टा ने वर्ष 1720 में बनवाई थी। मुगल दरबार में खास प्रभाव रखने वाली जुलियाना का नाम सराय से जुड़ना इसे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

एमसीडी हेरिटेज सेल के सदस्य सचिव डॉ. अकील अहमद के मुताबिक, 17वीं और 18वीं शताब्दी में इस मार्ग से व्यापारी, सैनिक, अधिकारी, तीर्थयात्री और यूरोपीय यात्री आवाजाही करते थे। ऐसे मार्गों पर यात्रियों और उनके पशुओं के ठहरने के लिए कुएं, पेड़, कोस मीनार और सराय बनाई जाती थीं।
अवशेषों से संकेत मिलता है कि सराय जुलियाना छोटा पड़ाव नहीं, बल्कि बड़ा परिसर रही होगी। यहां कम से कम 15 कमरों, पशुओं के लिए अलग स्थान और शाकाहारी व मांसाहारी यात्रियों के लिए रसोई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआं-लाखौरी ईंटें अहम सुराग
खंडहरों के पास मौजूद गोलाकार कुआं इस पहचान की अहम कड़ी माना जा रहा है। इसके ऊपरी हिस्से की मरम्मत सीमेंट से की गई है और लोहे की जाली लगाई गई है, लेकिन अंदर की पुरानी संरचना अब भी दिखाई देती है। कुएं में पानी भी मौजूद है। परिसर के अवशेषों में मुगलकालीन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लाखौरी ईंटें मिली हैं, जो इसकी प्राचीनता की ओर संकेत करती हैं।
विज्ञापन

बहादुर शाह के दरबार में प्रभाव
डोना जुलियाना डियास दा कोस्टा (1658-1734) पुर्तगाली मूल की महिला थीं और उनका जन्म दिल्ली में माना जाता है। उनके परिवार की पृष्ठभूमि को लेकर इतिहासकारों में अलग-अलग मत हैं। उनके पिता अगोस्टिन्हो डियास दा कोस्टा पुर्तगाली चिकित्सक थे और मुगल दरबार से जुड़े थे।

सैन्य अभियानों में जाती थीं
जुलियाना ने शाही परिवार की सेवा करते हुए राजकुमार शाह आलम के परिवार में प्रभाव बनाया। 1707 में शाह आलम के बहादुर शाह प्रथम बनने के बाद दरबार में उनका रुतबा और बढ़ा। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, वह इतनी प्रभावशाली थीं कि बहादुर शाह के सैन्य अभियानों में हाथी पर उनके साथ जाती थीं।

चार गांवों की जागीर के साथ शाही आवास भी मिला था
जुलियाना को चार गांवों की जागीर और दिल्ली में दारा शिकोह का आवास मिलने का उल्लेख मिलता है। 1719 में मुहम्मद शाह के सत्ता संभालने तक उन्होंने पर्याप्त संपत्ति और प्रभाव अर्जित कर लिया था। इसके एक वर्ष बाद 1720 में ओखला में सराय बनवाने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed