फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: E-vehicle charging facility will be available in government offices

दिल्ली: सरकारी दफ्तरों में मिलेगी ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा

Mon, 21 Feb 2022 11:45 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 11:45 AM IST
सार

वाणिज्यिक परिसर के साथ घरों में भी चार्जिंग सुविधा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Delhi: E-vehicle charging facility will be available in government offices
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद लगातार बढ़ रही है। सरकार की ओर से ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए रियायतें दी जा रही है। अप्रैल तक 300 नई ई-बसें राजधानी की सड़कों पर उतारने की तैयारी है। ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली सरकार के कार्यालयों में ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए न केवल वाहन खरीदने पर वित्तीय राहत दे रही है, ब्याज में छूट सहित कई और रियायतें भी दी जा रही हैं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में 300 ई-बसों के शामिल होने से प्रदूषण में खासी कमी आएगी। ई-ऑटो को सड़कों पर उतारने के लिए सरकार ने इसी सप्ताह ड्रा निकाला। महिलाओं के लिए आरक्षित परमिट शेष 663 आवेदन के लिए तारीख बढ़ाकर 23 फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में सरकार ने 4,261 ई-ऑटो रिक्शा के पंजीकरण के लिए एक योजना शुरू की थी। इनमें 33 प्रतिशत (1,406) महिला चालकों के लिए आरक्षित की गई। दिल्ली ईवी नीति में 30 हजार रुपये की सब्सिडी, ऋण पर ब्याज में राहत और किश्तों में भुगतान की सुविधा दी जा रही है। ई-वाहनों की खरीद के लिए सरकार ने अलग पोर्टल बना दिया, ताकि वाहन खरीदने में किसी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन से बढ़ेंगी सहूलियतें
सार्वजनिक ई-वाहनों के साथ निजी वाहन खरीदने वालों का भी रुझान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिल्ली सरकार की ओर से इसके लिए दफ्तर, मॉल्स और कम खर्च में घर, दुकानों में चार्जिंग पॉइंट की भी सुविधा मुहैया की जा रही है। इससे निजी वाहनों को भी चार्ज करना आसान हो जाएगा। टैक्सी और छोटे वाहनों के लिए अभी भी दिल्ली में कई जगह चार्जिंग स्टेशन और पॉइंट हैं। क्यूआर कोड को स्कैन कर वाहनों को चार्ज करने के मद में राशि अदा करने की सुविधा है।


मंत्रियों-अधिकारियों के लिए भी ई वाहन खरीदे जाएंगे
दिल्ली सरकार के विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के लिए खरीदे जाने वाले वाहनों को ई-वाहन में बदला जाएगा। इससे प्रदूषण में कमी आने के साथ ई वाहनों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की मियाद पूरी होने के बाद नए वाहनों की खरीद में ई-वाहन ही खरीदने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed