{"_id":"5d2ecac68ebc3e6d1a13df3b","slug":"delhi-dwarka-expressway-encounter-between-police-and-criminals-4-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः देर रात द्वारका एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़, लाखों के इनामी 4 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः देर रात द्वारका एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़, लाखों के इनामी 4 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2019 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़(फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का द्वारका इलाका मंगलवार देर रात उस वक्त गोलियों की गूंज से दहल उठा जब बदमाशों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ द्वारका-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश नीरज, सूर्या, प्रदीप और संजू मोस्ट वांटेड हैं। इन सभी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में लाखों के इनाम घोषित हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इन बदमाशों के पास से तीन पिस्टल और एक रिवॉल्वर के साथ ही एक महिंद्रा एक्सयूवी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि चार में से तीन बदमाशों को गोली लगी है और इनका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दो दिन पहले भी दिल्ली के विकासपुरी में एक मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में एक लाख के दो इनामी बदमाश दबोचे गए थे। यह मुठभेड़ भी देर रात ही हुई थी।
Haryana: Police have arrested 4 wanted criminals following an encounter on Gurugram-Dwarka Expressway under Rajindra Park police station limits; 3 criminals received bullet injuries during the encounter and are admitted to a hospital.
— ANI (@ANI) July 17, 2019