{"_id":"5b920c2a867a557ec61ed3e8","slug":"delhi-dtc-buses-condition-very-bad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...जब एसी बस में छाता खोलकर बैठा यात्री, वजह ऐसी हंसी आ जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब एसी बस में छाता खोलकर बैठा यात्री, वजह ऐसी हंसी आ जाएगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
बस में छतरी लगाकर बैठा यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई एसी बसों की हालत अब खस्ताहाल होने लगी है। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश में डीटीसी एसी बस की छत से पानी रिसकर अंदर आने लगा।
इसके चलते बस में बैठे यात्रियों को छाता खोलना पड़ा। इस दौरान पूरी बस में पानी भर गया। दिल्ली निवासी अंकित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डीटीसी की रूट संख्या 502 की एसी बस में चढ़े।
संगम विहार इलाके में बस के पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद बस की छत से तेज पानी बस के अंदर गिरने लगा। वह छाता लिए हुए थे, उन्होंने बस में ही छाता खोलकर खुदको भीगने से बचाया।

उनका कहना है कि डीटीसी की एसी बसों की हालत ऐसी है तो अन्य का क्या हाल होगा। उन्हें कंडक्टर ने बताया कि डीटीसी प्रबंधन को दिक्कत के बारे में बताया गया है, लेकिन बस का मेंटेनेंस नहीं कराया गया।
इस बारे में डीटीसी अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो डीटीसी प्रवक्ता समेत अन्य किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।
इस बारे में डीटीसी अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो डीटीसी प्रवक्ता समेत अन्य किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।