फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Doctor dies in suspected hit-and run-case in Delhi doctor was driving cycle

लॉकडाउन: खराब कार को ठीक नहीं करा पाने के चलते साइकिल से अस्पताल जाते थे डॉक्टर, हादसे में हुई मौत

Wed, 15 Apr 2020 08:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Apr 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi Doctor dies in suspected hit-and run-case in Delhi doctor was driving cycle
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दिल्ली के साकेत इलाके में काम से लौट रहे एक डॉक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक कार ने उनकी साइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस को संदेह है कि यह ‘हिट एंड रन’ का मामला है, जिसमें डॉक्टर की साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। उन्होंने बताया कि डॉ. जेपी यादव महरौली की एमसीडी डिस्पेंसरी में तैनात थे। यह हादसा सोमवार को हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉक्टर की कार में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी और लॉकडाउन के चलते वह इसे ठीक नहीं करा पा रहे थे। इसलिए उन्होंने साइकिल से काम पर जाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डिस्पेंसरी पहुंचे और घर लौटने के दौरान वह मालवीय नगर ट्रैफिक सिग्नल के पास दाहिने मुड़ रहे थे तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक घटना के बाद फरार हो गया।'

उन्होंने कहा कि पीछे कार में आ रहे डॉक्टर के सहयोगी उन्हें निजी अस्पताल ले गए, हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि साकेत पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और अरबिंदो मार्ग की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात वाहन का पता करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed