फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Devendra Yadav faces many election challenges, time is short

Delhi : देवेंद्र यादव के सामने चुनावी चुनौतियों का पहाड़, समय कम; पार्टी के अलावा सहयोगियों को साधने का जिम्मा

Wed, 01 May 2024 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 04:57 AM IST
सार

उन्हें मतदान से पहले पार्टी के असंतुष्ट खेमे को साधना होगा। इसके अलावा आंतरिक कलह के कारण हतोत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना होगा। उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ है जिसे पार पाने के लिए समय बेहद कम है।

विज्ञापन
Delhi: Devendra Yadav faces many election challenges, time is short
देवेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवेंद्र यादव पार्टी नेतृत्व से नजदीकी के कारण प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष तो बन गए हैं, लेकिन उनकी राह आसान नहीं है। उन्हें मतदान से पहले पार्टी के असंतुष्ट खेमे को साधना होगा। इसके अलावा आंतरिक कलह के कारण हतोत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना होगा। उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ है जिसे पार पाने के लिए समय बेहद कम है।

विज्ञापन


देवेंद्र ने ऐसे समय में संगठन की कमान संभाली है जब पार्टी गठबंधन और टिकट वितरण के सवाल पर दो फाड़ है। उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर पूरे आत्मविश्वास के साथ उतारने की चुनौती है। उनके सामने लवली की ओर से उठाए गए सवालों के कारण आई दरार को भरने व आप नेताओं में गठबंधन धर्म पूरी ईमानदारी से निभाने का विश्वास पैदा करने की भी चुनौती है।
विज्ञापन


दरअसल, लवली ने गठबंधन करने पर असहमति जताई है। इसके बाद से कांग्रेस के समक्ष असहज स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार आप को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने लवली के बयान का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि लवली के त्याग पत्र के बाद अब पार्टी खड़ी होगी। वे अपने चहेते लोगों को आगे करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार दिल्ली सरकार की नीतियों की तारीफ कर रहे हैं और प्रचार सामग्री में आप नेताओं के फोटो भी प्रकाशित करा रहे हैं, जबकि चांदनी चौक क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल आप नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस व आप के नेताओं की संयुक्त बैठक भी कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed