फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Development Authority will soon implement Land Pooling Policy and Green Development Area Policy

Delhi: लैंड पूलिंग नीति जल्द होगी लागू, 30 तक आवेदन; सांसद रामवीर बिधूड़ी बोले- किसानों की जमीन का रेट बढ़े

Sun, 30 Mar 2025 07:47 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 30 Mar 2025 07:47 AM IST
सार

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीडीए की लैंड पूलिंग स्कीम और जीडीए पॉलिसी की स्थिति पर लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाए थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में लैंड पूलिंग नीति बेहद आवश्यक है। 

विज्ञापन
Delhi Development Authority will soon implement Land Pooling Policy and Green Development Area Policy
रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण लैंड पूलिंग पॉलिसी और ग्रीन डेवलपमेंट एरिया नीति को जल्द लागू करेगा। इसके लिए 30 अप्रैल तक लोग आवेदन कर सकेंगे। बिना किसी योजना के अनधिकृत कॉलोनियां बनने से दिल्ली स्लम बनती जा रही है। इस नीति से दिल्ली को स्लम जैसी स्थिति से बचाया जा सकेगा। इससे सरकार को राजस्व मिलेगा और किसानों को भी उनकी जमीन का बाजार रेट से ज्यादा मूल्य बढ़ेगा। 

विज्ञापन


इन योजनाओं को लागू करने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीडीए की लैंड पूलिंग स्कीम और जीडीए पॉलिसी की स्थिति पर लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाए थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में लैंड पूलिंग नीति बेहद आवश्यक है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने पत्राचार से बिधूड़ी को बताया कि लैंड पूलिंग पॉलिसी में शामिल होने के लिए 30 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस नीति के तहत कुल 7630 हेक्टेयर भूमि को लिया जाना है। दिल्ली के लैंड पूलिंग क्षेत्रों के लिए 15 क्षेत्रों में कंसोर्टियम गठन के लिए डीडीए ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा लैंड पूलिंग योजना को लागू करने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके लिए भूमि मालिकों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीडीए द्वारा अब तक 105 भूमि पूलिंग गांवों में 26 शिविर भी आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्री ने सूचित किया है कि इस मामले में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सभी संबंधित लोगों से परामर्श किया जा रहा है। जीडीए पॉलिसी को लागू करने के लिए मास्टर प्लान-2041 के अंतर्गत दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed