फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi dcw burst brothel racket carried from house in rohini rescue one girl many arrested

दिल्लीः कोरोना काल में भी रोहिणी के एक घर से धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sat, 29 Aug 2020 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi dcw burst brothel racket carried from house in rohini rescue one girl many arrested
फाइल फोटो - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से

कोरोना जैसी महामारी मेें भी राजधानी दिल्ली में जिस्मफरोशी का गोरख धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसा ही एक सेक्स रैकेट का दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस की मदद से भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट रोहिणी सेक्टर-6 इलाके के एक घर से चलाया जा रहा था। एक पीड़िता का यहीं से महिला आयोग के पास फोन आया जिसके बाद आयोग ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार देर रात रोहिणी सेक्टर-6 से एक लड़की को जिस्मफरोशी के गोरख धंधे से रिहा करवाया और सेक्स रैकेट बंद करवाया। आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक महिला ने कॉल करके बताया कि उसे रोहिणी के एक घर में कैद करके रखा गया है और उससे जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि उसके पुराने घर के पास रहने वाले एक जानकार व्यक्ति ने उसे कहा था कि वो उसे शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने वाली नौकरी दिलवाएगा। लड़के की बातों में आकर लड़की उसके साथ 25 अगस्त को रोहिणी सेक्टर 6 के एक घर में गई, जहां उससे 3 दिन जिस्मफरोशी करवाई गई। जब लड़की ने मना किया तो उसे धमकाया गया और घर में लॉक कर दिया गया। लड़की ने बताया कि उस घर में दिन में कई कस्टमर आते थे और वहां जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में आपत्तिजनक हालत में मिला मुख्य आरोपी

सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल एवं सदस्या किरण नेगी ने एक टीम देर रात गठित की जो पुलिस के साथ दिए गए पते पर पहुंची। घर के अंदर टीम ने पाया कि पीड़िता के अलावा दो महिलाएं, मुख्य आरोपी और कुछ कस्टमर भी थे।

मुख्य आरोपी जितेश एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया और टीम को अंदर आते देख वो पीछे के दरवाजे से भाग खड़ा हुआ। उन दोनों के साथ एक और महिला ने भी भागने का प्रयास किया जो नाकाम रहे। महिला ने बताया कि वो जितेश की पार्टनर है और उसने कबूला की दोनों मिलकर वहां जिस्मफरोशी का काम करवाते हैं।

मौके से कॉल करके शिकायत करने वाली पीड़िता को रेस्क्यू करवाया गया और घर में मौजूद सभी व्यक्तियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया किस प्रकार उसे धोखे से घर में लाकर जिस्मफरोशी में धकेलने का प्रयास किया। 

पुलिस ने आरोपी जितेश की पार्टनर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और ITPA सेक्शन 3/4/5/6 और IPC सेक्शन 343/506/509/34 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मुख्य आरोपी जितेश को भी तलाश रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यवाही के बाद पीड़िता को सुरक्षित उसके घर वापस पहुंचा दिया गया है। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “दिल्ली के कोने-कोने में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट में हमने जब एक्शन किया तो पूरी दिल्ली में खलबली मच गई। जगह-जगह लड़कियों को पैसों का लालच देकर जिस्मफरोशी में धकेल दिया जाता है। हमारी टीम ने इस मामले में सक्रियता और बहादुरी दिखाते हुए देर रात पुलिस के साथ इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और लड़की को सेक्स रैकेट से मुक्ति दिलवाकर सुरक्षित घर पहुंचाया। पुलिस ने भी इस मामले में पूरा सहयोग दिया एवं आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की। कई घरों में जिस्मफिरोशी के धंधे जो धड़ल्ले से चल रहे हैं, उन पर लगाम कसी जानी ही चाहिए! दिल्ली महिला आयोग दिन रात मेहनत कर दिल्ली की लड़कियों की सुरक्षा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed