{"_id":"5f54f0048ebc3e6158493f84","slug":"delhi-day-after-filing-stolen-vehicle-complaint-owner-receives-challan-for-breaching-speed-limit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वाहन चोरी के एक दिन बाद मालिक को ओवर स्पीडिंग का चालान मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में वाहन चोरी के एक दिन बाद मालिक को ओवर स्पीडिंग का चालान मिला
Sun, 06 Sep 2020 07:49 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 06 Sep 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली से एक कार के चोरी होने के 24 घंटे के भीतर उसके मालिक को एनएच-10 पर ओवर स्पीडिंग के लिए यातायात पुलिस की तरफ से एक चालान मोबाइल टेक्स्ट के जरिए मिला।
विज्ञापन
वाहन 24 अगस्त की रात में पश्चिम विनोद नगर में एक अस्पताल के पास खड़ा किया गया था और अगले दिन दोपहर में गायब मिला। एक दिन बाद वाहन मालिक को यातायात पुलिस का एक चालान मिला जिसमें उससे जुर्माने का भुगतान करने को कहा गया क्योंकि उनकी कार मुंडका के पास ओवर स्पीडिंग करते हुए पाई गई।
विज्ञापन
कार मालिक की पत्नी जो थियेटर कलाकार हैं उन्होंने कहा कि उनकी कार एक आपात स्थिति के चलते अस्पताल के पास सड़क पर खड़ी की थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से मैंने कार सड़क पर इसलिए खड़ी की थी क्योंकि परिवार में एक आपात स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुझे याद है कि मैंने अपनी कार रात करीब पौने दस बजे खड़ी की थी और अगले दिन जब मैं देखने के लिए आई तो मुझे कार वहां नहीं मिली। मैंने सोचा कि मेरे वाहन को ‘टो’ कर लिया गया है लेकिन मामला कुछ और निकला।
25 अगस्त को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने वाहन में एक मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, आरसी और मतदाता पहचानपत्र रखा था। हालांकि 24 घंटे से कम समय में उनके पति को एक एसएमएस मिला जिसमें यातायात पुलिस ने उन्हें चालान के बारे में सूचित किया।
एसएमएस में कहा गया है कि कार 26 अगस्त को एनएच-10 रोहतक रोड पर, बहादुरगढ़ से मुंडका के बीच ओवर स्पीडिंग करते पाई गई है। इससे उनकी उम्मीद जगी कि पुलिस अब उनके वाहन का पता लगा पाएगी क्योंकि वह दिल्ली की सड़कों पर ही चल रही थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मंडावली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी को मधु विहार हस्तांतरित कर दिया गया क्योंकि वह क्षेत्र जहां से कार चुराई गई उसके तहत आता है।
उन्होंने कहा कि हमने यातायात चालान से जानकारी एकत्रित की लेकिन इससे अधिक मदद नहीं मिली। चालक की तस्वीर स्पष्ट नहीं थी। जिले का वाहन चोरी निरोधक दस्ता वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि इसमें कौन गिरोह शामिल हो सकते हैं।