{"_id":"609e68288ebc3e64720f4dbc","slug":"delhi-coronavirus-update-14-may-8500-new-cases-in-last-24-hours-positivity-rate-12-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 8506 केस, संक्रमण दर 13 फीसदी से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 8506 केस, संक्रमण दर 13 फीसदी से कम
Fri, 14 May 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 14 May 2021 05:38 PM IST
सार
34 दिन बाद दिल्ली में 10 हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14,140 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले और संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना की सक्रमण दर घटकर 13 फीसदी से नीचे पहुंच गई। इस दिन संक्रमण के के 8,506 मामले आए और 289 लोगों को मौत हुई। 34 दिन बाद दिल्ली में 10 हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14,140 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,80,981 हो गई है। इनमें से 12,88,280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस महामारी से अबतक कुल 20,907 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.51 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.60 % है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 71,794 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 17,511 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 678 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 45,099 हो गई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में कुल 68,575 टेस्ट हुए, जिसमें 12.40 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जांच के आंकड़े में बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब 7 हजार की कमी रही। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 54,042 और रैपिड एटीजन से 14,533 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 81 लाख 69 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। रेड जोन की संख्या 56,470 हो गई है।
विज्ञापन
1,23,517 का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में कुल 1,23,517 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 82,943 लोगों को पहली और 40,574 को दूसरी खुराक दी गई। अबतक कुल 43 लाख 45 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।