फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Corona: Death toll from corona decreased in Delhi infection rate reached below 8 percent

Delhi Corona: दिल्ली में घटा कोरोना से मौत का आंकड़ा, संक्रमण दर 8 फीसदी से नीचे पहुंची

Fri, 19 Aug 2022 11:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 19 Aug 2022 11:14 PM IST
सार

दिल्ली में बुधवार को 18,829 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिनमें 7.53 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अबतक दिल्ली में 19,91,772 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 19,59,215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi Corona: Death toll from corona decreased in Delhi infection rate reached below 8 percent
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में कोरोना से जान गंवा रहे मरीजों के आंकड़े में कमी दर्ज की गई है। वही संक्रमण दर भी घटकर आठ फीसदी के नीचे पहुंच गया। राहत की बात है कि कोरोना से संक्रमित हो रहे मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के 1,417 मामले सामने आए जबकि 2,094 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। जबकि तीन मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को 18,829 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिनमें 7.53 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अबतक दिल्ली में 19,91,772 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 19,59,215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26,411 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 6,146 हो गए। इनमें से होम आइसोलेशन में 4,216 और अस्पताल में 513 मरीज भर्ती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 179 आईसीयू पर, 159 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 14 वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 314 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed