फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Congress performs silent satyagraha at Rajghat regarding Hathras case

दिल्ली : हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस ने राजघाट पर किया मौन सत्याग्रह

Mon, 05 Oct 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 05 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Congress performs silent satyagraha at Rajghat regarding Hathras case
Congress - फोटो : पीटीआई

हाथरस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। न्याय की मांग को लेकर दिल्ली कांग्रेस नेता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के राजघाट पर मौन सत्याग्रह किया। धरने में पार्टी के नेता शरीक हुए और कहा कि विरोध तब तक जारी रहेगा जबतक हाथरस की बेटी के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है।

विज्ञापन


मौन सत्याग्रह में शरीक कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यूपी में तानाशाह की सरकार है। दलितों पर बराबर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई उतर प्रदेश प्रशासन के खिलाफ जारी रखेगी। योगी सरकार के सता में आने के बाद से दलित महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि यूपी पुलिस अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। दलित समुदाय के रीति-रिवाजों का घोर उल्लंघन कर देर रात में ही लड़की के शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


कुमार ने यह भी कहा कि इस देश में एक काले व तानाशाही शासन का माहौल बना हुआ है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी परिवार को सांत्वना देने हाथरस जा रहे थे तो उनके साथ यूपी पुलिस ने मारपीट और लाठीचार्ज किया। बेटी के परिवार को दिल्ली कांग्रेस का पूरा समर्थन देगी। न्याय दिलाने के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन करती रहेगी। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमृता धवन ने राजघाट में मौन सत्याग्रह के दौरान ही पद की शपथ ली। इसके बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचकर औपचारिक तरीके से कार्यभार संभाला।


मौन सत्याग्रह में प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, सचिव तरून कुमार, पूर्व सांसद कृष्णा तिरथ, जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, पूर्व विधायक अमर्रीश गौतम, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा शार्मिष्ठा मुखर्जी, परवेज आलम खान, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन, प्रयंका सिंह, गुड्डी देवी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed