{"_id":"587125c14f1c1b443615aaf2","slug":"delhi-commission-for-women-asked-how-many-there-were-in-the-police-station-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महिला आयोग ने पूछा, कितने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी नहीं लगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महिला आयोग ने पूछा, कितने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी नहीं लगे?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
FILE PHOTO
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी न होने पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑपरेशन को नोटिस भेजते हुए 19 जनवरी को जवाब देने को कहा है। आयोग ने नोटिस के माध्यम से यह भी जानकारी मांगी है कि कितने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी नहीं हैं और कितने ऐसे सीसीटीवी हैं, जोकि लगे तो हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी न होने के मामले में डीसीपी को नोटिस भेजा गया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सीसीटीवी लगाने का निर्देश जारी कर रखा है। दिल्ली में पुलिस स्टेशन में कोर्ट के निर्देश पर सीसीटीवी तो लगाए गए हैं, लेकिन रिकार्डिंग नहीं होती है।
विज्ञापन