फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Oath Ceremony new government will be oath in on February 20 in Delhi

Delhi CM Oath Ceremony: नई सरकार की शपथ 20 को... कौन बनेगा सीएम? प्रधानमंत्री समेत ये होंगे शपथग्रहण में शामिल

Tue, 18 Feb 2025 03:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Feb 2025 03:55 AM IST
सार

करीब 26 साल बाद देश की राजधानी में सत्ता हासिल करने के बाद नए सरकार के शपथग्रहण समारोह को खास बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। भाजपा की योजना हरियाणा में हुए शपथग्रहण की तरह ही दिल्ली में राजग का शक्ति प्रदर्शन कराने की है।

विज्ञापन
Delhi CM Oath Ceremony new government will be oath in on February 20 in Delhi
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा।

विज्ञापन

भाजपा के सूत्रों ने बताया, नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथग्रहण की तारीख और जगह से लेकर मेहमानों की सूची को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। शपथ समारोह में 20 हजार लोगों को जुटाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 साल बाद सत्ता, समारोह को खास बनाने की तैयारी
करीब 26 साल बाद देश की राजधानी में सत्ता हासिल करने के बाद नए सरकार के शपथग्रहण समारोह को खास बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। भाजपा की योजना हरियाणा में हुए शपथग्रहण की तरह ही दिल्ली में राजग का शक्ति प्रदर्शन कराने की है। नए सीएम के शपथ में खुद पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कई उद्योगपति, फिल्मी सितारे और खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

सरकार गठन पर शाह व नड्डा में दो दौर की बैठक
सरकार के गठन के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह दो मैराथन बैठक कर चुके हैं। सीएम पद के लिए महिला, दलित और क्षेत्रीय समीकरण के अनुरूप तीन फाॅर्मूले तय किए गए हैं।

ये भी करेंगे शिरकत
वीवीआईपी मेहमानों के अलावा समारोह में चुनिंदा किसानों, लाडली बहना के साथ अन्य केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को शिरकत कराने की योजना है।

भाजपा ने शुरू की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
भाजपा ने दिल्ली में सरकार के गठन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट के सदस्यों के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूरा प्लान तैयार किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरूण चुग ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की सीटिंग अरेंजमेंट, गेस्ट लिस्ट और अन्य व्यवस्थाओं को फाइनल किया।

भाजपा के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि 27 सालों बाद उसे दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला है। भाजपा ने इस समारोह को एक ग्रैंड लेवल पर आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे यह आयोजन दिल्लीवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यादगार बन सके। भाजपा के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में उसके राष्ट्रीय नेतृत्व के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। लिहाजा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित कई महत्वपूर्ण नेताओं के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा, फिल्मी सितारे, उद्योगपति, खिलाड़ी, राजनयिक और साधु-संत भी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पद का ऐलान अब तक नहीं हुआ है और इस पर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जारी हैं।

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। इसके अलावा पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य नेताओं को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed