{"_id":"60af46f48ebc3e5fbd677d2c","slug":"delhi-cm-kejriwal-urge-to-buy-pfizer-vaccine-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की केंद्र से मांग: बच्चों के लिए जल्द से जल्द फाइजर के टीके खरीदे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की केंद्र से मांग: बच्चों के लिए जल्द से जल्द फाइजर के टीके खरीदे जाएं
Thu, 27 May 2021 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 27 May 2021 12:45 PM IST
सार
सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी कंपनी ने भारतीय प्राधिकारियों को बताया कि उसका टीका 12 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए उचित है और इसका दो से आठ डिग्री पर एक महीने के लिए भंडार किया जा सकता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों को टीका लगाने के लिए जल्द से जल्द फाइजर का कोविड-19 रोधी टीका खरीदने की गुरुवार को मांग की। उन्होंने यह मांग तब की जब इससे पहले अमेरिकी दवा कंपनी ने भारत में अपने टीकों को जल्द से जल्द मंजूरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी कंपनी ने भारतीय प्राधिकारियों को बताया कि उसका टीका 12 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए उचित है और इसका दो से आठ डिग्री पर एक महीने के लिए भंडार किया जा सकता है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कंपनी द्वारा जल्द ही इसे मंजूरी दिए जाने संबंधी एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘हमें अपने बच्चों के लिए जल्द से जल्द इस टीके को खरीदना चाहिए।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री आगामी महीनों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का बच्चों पर असर पड़ने की विशेषज्ञों की आशंका का हवाला देते हुए टीकों के उचित विकल्प तलाशने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने केंद्र को यह भी सुझाव दिया कि अगर वह 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा कराने का फैसला करती है तो छात्रों तथा शिक्षकों को टीके लगाए जाएं। फाइजर ने हाल ही में भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। उसने जुलाई और अक्तूबर के बीच टीकों की पांच करोड़ खुराक देने की पेशकश की है।