फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm kejriwal says plasma helping to cure covid patients so we are making plasma bank plead corona recovered to donate it

कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए हम बना रहे प्लाज्मा बैंक, सभी करें दान: केजरीवाल

Mon, 29 Jun 2020 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jun 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi cm kejriwal says plasma helping to cure covid patients so we are making plasma bank plead corona recovered to donate it
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली सरकार प्लाज्मा बैंक बनाने जा रही है, जिससे कोरोना के मरीजों के इलाज में काफी मदद मिलेगी। उनका कहना है कि इस वक्त प्लाज्मा थेरेपी से लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन इसका डोनर खोज पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा ये बैंक प्लाज्मा के जरूरतमंदों की मदद करेगा।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि प्लाज्मा बैंक की औपचारिकता पूरी कर ली गई है, इससे सभी को प्लाज्मा मिलेगा। आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनेगा। सीएम ने बताया कि डॉक्टर या अस्पताल लिखकर देगा कि इन्हें प्लाज्मा की जरूरत है, तो आईएलबीएस प्लाज्मा देगा। ये बैंक 2 दिन में शुरू हो जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि, लोकनायक अस्पताल में पिछले दिनों 35 लोगों को दिया प्लाज्मा, जिसमें से 34 लोग बच गए। वहीं एक प्राइवेट अस्पताल में 49 प्लाज्मा दिए गए, जिसमें से 46 लोग बच गए।
विज्ञापन


आगे उन्होंने ये भी कहा कि यह दावे से नहीं कहा जा सकता कि ये लोग प्लाज्मा थेरेपी की वजह से ही बचे हैं। शायद ये लोग वैसे भी ठीक हो जाते लेकिन गंभीर मरीजों प्लाज्मा थेरेपी के बाद ठीक हुए हैं, ऐसे में यह संजीवनी भले न हो लेकिन इससे एक आशा है कि कोरोना के मरीज इससे ठीक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री बोले, कोरोना से ठीक हुए लोगों से हम अपील करते हैं कि आपको लोगों की जान बचाने का मौका मिल रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें। उन्होंने मीडिया से भी अपील करी कि वह प्लाज्मा डोनेशन का प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed