फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal narrated story in the delhi assembly

Delhi: अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में सुनाई एक कहानी, कितना भरोसा करेगी जनता?

Mon, 17 Apr 2023 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 Apr 2023 08:01 PM IST
सार

केजरीवाल ने यह संबोधन सीबीआई द्वारा उनसे नौ घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद किया है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए दिल्ली विधानसभा के मंच का दुरुपयोग करते हैं...

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal narrated story in the delhi assembly
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभा में एक कहानी सुनाई। इस कहानी के सहारे उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और अदाणी विवाद पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। केजरीवाल ने यह संबोधन सीबीआई द्वारा उनसे नौ घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद किया है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए दिल्ली विधानसभा के मंच का दुरुपयोग करते हैं। पार्टी ने इसे संवैधानिक संस्थाओं का आरोप लगाया।

विज्ञापन

एक दिवसीय विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "एक बार एक ज्योतिषी ने एक मां से कहा कि उसका बेटा एक दिन राजा बनेगा। बेटे ने चौथी तक पढ़ाई की और एक स्टेशन पर चाय बेचने लगा। बाद में वह राजा बन गया तो सभी संपत्तियों को अपने दोस्त को दे दिया।"

विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला उठाते हुए उन्होंने इशारों में कहा कि राजा के खिलाफ जो भी बोलता था, उसे जेल में बंद कर दिया जाता था। कहानी में उन्होंने स्वयं को ईमानदार मुख्यमंत्री बताते हुए जनता के लिए बेहतर काम करने वाला नेता बताया। लेकिन कहा कि इसके बाद से ही वह राजा के निशाने पर आ गया और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी को गाली देने के लिए विधानसभा का दुरुपयोग'

भाजपा नेता और सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के लिए विधानसभा के मंच का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इस बार भी वे यही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक लोग अरविंद केजरीवाल की सच्चाई नहीं जानते थे, उनके ये आरोप चल जाते थे, लेकिन शराब घोटाले-शिक्षा घोटाले और हर विभाग में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद अब उन पर कोई विश्वास नहीं करता। भाजपा नेता ने पूर्व में मुख्यमंत्री को चुनौती दी थी कि यदि अरविंद केजरीवाल को अपने बयानों में सच्चाई नजर आती है और उनमें हिम्मत है तो उन्हें प्रधानमंत्री पर यही आरोप विधानसभा के बाहर लगाकर दिखाना चाहिए।  

विधानसभा में क्यों बोलते हैं मुख्यमंत्री

दरअसल, विधानसभा या संसद के मंच पर दिए गए किसी भाषण के लिए जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। संविधान में यह व्यवस्था इसलिए की गई थी कि जिससे जनप्रतिनिधि बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें। भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल इसी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हैं और उन पर आधारहीन टिप्पणी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed