फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियां फूंकीं

Sat, 02 Nov 2019 06:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
delhi clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed
दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच में हुई झड़प - फोटो : ani
दिल्ली में पार्किंग को लेकर शनिवार को दिन में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच में जबरदस्त झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। वकीलों ने एक जेल वैन और एक पीसीआर में आग भी लगा दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन



इस समय अदालत परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई। समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर शर्मा और सेक्रेटरी जनरल धीर सिंह कासना ने एलान किया है कि जिला अदालतों में 4 नवंबर को कोई काम नहीं होगा। यह फैसला तीस हजारी कोर्ट में पुलिस द्वारा वकीलों पर फायरिंग करने के विरोध में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बवाल बढ़ता देख कई थानों की पुलिस अदालत परिसर में बुला ली गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक वकील जिसका नाम विजय वर्मा है, घायल हो गया है। उसे तुरंत पास के ही सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की गाड़ियों को आग जरूर लगाई गई है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लॉक अप के बाहर तीसरी बटालियन की पुलिस और वकीलों के बीच पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस की यह बटालियन कैदियों को अदालत ले जाने का काम करती है।

विवाद के बाद वकीलों ने पुलिस अफसरों को पीट दिया और एसएचओ से भी हाथापाई कर ली। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का तो ये भी कहना है कि विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद वकीलों को जो भी पुलिसवाला दिखा उसे उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed