फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal will address a press conference on COVID at 12 noon today

केजरीवाल का एलान: होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए दिल्ली सरकार शुरू कर रही योग क्लास, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Tue, 11 Jan 2022 08:41 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 08:41 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश की तरह दिल्ली में भी केस बढ़ रहे हैं। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से हम देख रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। यह अच्छी बात है।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal will address a press conference on COVID at 12 noon today
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को निशुल्क योग और प्राणायाम कराने जा रही है। दिल्ली की योगशाला मुहिम के तहत बुधवार से दिल्लीवासी योग व प्राणायाम की ऑनलाइन कक्षाएं कर सकेंगे। अपने इस अभियान से सरकार की कोशिश लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की है। सरकार का मानना है कि बेहतर प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना को शिकस्त देना ज्यादा आसान रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका पूरा खाका जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की योगशाला में सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक एक-एक घंटे की 8 कक्षाएं चलेंगी। कोरोना मरीजों को इसका लिंक मिलेगा। इस पर जाकर वह अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी एक क्लास में पंजीकरण करा सकते हैं। एक साथ 40 हजार लोग योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज ही होंगे। केजरीवाल का दावा है कि पूरी दुनिया में पहली बार कोई सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना मरीजों के लिए इस किस्म का कार्यक्रम कर रही है। योग से लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इससे होम आइसोलेशन के मरीजों का काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली में डेढ़ से दो हजार मरीज ही बेड पर हैं, बाकी सब होम आइसोलेशन में
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश की तरह दिल्ली में भी केस बढ़ रहे हैं। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से हम देख रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। यह अच्छी बात है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यह ट्रेंड जारी रहेगा और संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस समय दिल्ली में करीब दो हजार बेड पर मरीज हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम लॉन्च हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग-ध्यान कोरोना की काट तो नहीं, लेकिन इससे बढ़ेगी इम्यूनिटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योग और प्राणायाम से इम्युनिटी बहुत बढ़ती है। यह कोरोना की काट तो नहीं है, लेकिन अगर व्यक्ति योग और प्राणायाम करें तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे वह कोरोना से लड़ने में ज्यादा सक्षम होगा। इस समय जो-जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए योग और प्राणायाम के विशेष क्लासेज हमलोग शुरू कर रहे हैं। ये क्लासेज ऑनलाइन होंगी। कोरोना मरीज घर बैठे हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे। इसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। 

इंस्ट्रक्टर की एक बहुत बड़ी टीम तैयार की गई है, जिनको कोरोना से संबंधित कौन-कौन से आसन हैं और कौन-कौन से प्राणायाम हैं, उसकी स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। होम आइसोलेशन में जितने भी लोग हैं, उनको एक लिंक जाएगा। वह उस लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। उस लिंक पर जाकर वे बता सकेंगे कि वे कितने बजे योग कर पाएंगे।

40 हजार लोग एक साथ योग की क्लासेज कर सकते हैं
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने इतने इंस्ट्रक्टर को तैयार किए हैं कि 40 हजार लोग एक साथ योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज होंगे। इससे इंस्ट्रक्टर एक-एक मरीज पर नजर रख सकेगा। विकल्प तो यह भी था कि एक इंस्ट्रक्टर दस हजार लोग एक साथ उसकी क्लास दे दें, लेकिन मरीजों को व्यक्तिगत ध्यान नहीं दे पाएगा। इसलिए 15 की लिमिट तय की गई है। केजरीवाल के मुताबिक, वैसे तो ओमिक्रोन काफी माइल्ड है, लेकिन उम्मीदन जो लोग घर में योग कर रहे हैं, उनकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी और साथ-साथ योग करने से मानसिक व आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed