{"_id":"5eeb52c0633e09566e5fe409","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-visited-radha-soami-satsang-beas-covid-care-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने किया राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने किया राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा
Thu, 18 Jun 2020 05:25 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को राधा स्वामी सत्संग व्यास सेंटर का दौरा किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस जगह को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है। यहां लगभग 10,000 बेड स्थापित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia visited Radha Soami Satsang Beas centre, today. CM Kejriwal says, "this space is being converted into COVID isolation centre. Around 10,000 beds can be set up here." #COVID19 pic.twitter.com/zhsCeZ36mm
— ANI (@ANI) June 18, 2020विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि हम कोरोना वायरस से कैसे पूरे एनसीआर क्षेत्र को बचा सकते हैं। क्योंकि एनसीआर को अलग नहीं किया जा सकता है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद एक ही हैं।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में मनीष सिसोदिया को मिला स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। जैन की अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों का प्रभार उप मुख्यमंत्री को दिया गया है।
मालूम हो कि सत्येंद्र जैन को बुधवार को दूसरी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती हैं। जैन के स्वस्थ होकर वापस लौटने तक सिसोदिया बिना पदभार के मंत्री रहेंगे।
मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के कारण मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने कोरोना लक्षणों के चलते उनकी जांच की, लेकिन शाम तक रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों को उनकी तबीयत को लेकर आशंका हुई, इसलिए एक बार फिर आरटी पीसीआर के जरिए जांच कराने का फैसला लिया।
बुधवार सुबह उनके गले और नाक से सैंपल लेने के बाद आरटी पीसीआर जांच की गई तो उसमें वायरस की मौजूदगी का पता चला। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ न हो इसके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है।