फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CBI arrested nine people in corruption case including two doctors of RML hospital

Delhi: भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार, RML अस्पताल के दो डॉक्टर भी शामिल

Wed, 08 May 2024 05:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 May 2024 05:39 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने इस दौरान डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर भ्रष्टाचार का आरोप है। 

विज्ञापन
Delhi CBI arrested nine people in corruption case including two doctors of RML hospital
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के  राम मनोहर लोहिया अस्पताल पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मरीजों से ईलाज के नाम पर जबरन उगाही का इन सभी पर आरोप है। इस मामले में अभी अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर्स और कई अन्य अस्पताल के सरकारी कर्मचारियों को मरीजों और मेडिकल उपकरण के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने डॉक्टर्स, क्लर्क समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने 15 जगहों पर छापा मारा था। जिसमें अस्पताल, मेडिकल उपकरण सप्लायर और निजी बिचौलिए शामिल थे। बीते मंगलवार को पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। यह दिल्ली के बड़े अस्पतालों में दूसरा रिश्वत का बड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पहले भी सीबीआई कर चुकी है कार्रवाई
इससे पहले बीते साल मार्च में सीबीआई ने सफदरजंग अस्पताल में छापा मारा था। सीबीआई ने न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष रावत और उनके चार साथियों को गिरफ्तार किया था। मरीजों को अत्यधिक कीमतों पर सर्जिकल उपकरण खरीदने के लिए मजबूर करने के आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed