फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet big decision Delhi Mitra app will be launched

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला: 'दिल्ली मित्र' एप होगा लॉन्च, आम लोग सीधे पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

Tue, 19 Aug 2025 05:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 05:52 PM IST
सार

इस एप के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे, जिससे शासन में पारदर्शिता और जनसहभागिता बढ़ेगी।

विज्ञापन
Delhi Cabinet big decision Delhi Mitra app will be launched
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मित्र एप से ही अब दिल्ली सरकार, पुलिस, एमसीडी, डीडीए जैसे विभागों से जुड़ी समस्याएं सुलझ जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने एकीकृत जन शिकायत समाधान के लिए इस एप को शुरू करने का निर्णय लिया। दो महीने के भीतर इसे लागू कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के मौजूदा जन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (पीजीएमएस) को भी इसमें एकीकृत कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर सेवा के लिए यह एप मील का पत्थर साबित होगा। सरकार कागजी कार्रवाई के बजाय डिजिटल तरीके से समस्याएं सुलझाना चाहती है। शिकायतों की हर स्तर पर निगरानी होगी। समाधान होने तक वरिष्ठ अधिकारी उस पर निगाह रखेंगे। इसमें चार आसान माध्यम से शिकायतें दर्ज होंगी। वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन, व्हाट्सएप, कॉल सेंटर इसमें शामिल है। कागज पर लिखी शिकायतें भी डिजिट कर इस एप में डाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लेयर में शिकायत समाधान के मौके
दिल्ली के लोग अपने मोबाइल ओटीपी से पोर्टल या मोबाइल एप पर लॉगिन कर सकेंगे। हर शिकायत के लिए 100 फीसद फीडबैक आएगा। यदि कोई निवारण से संतुष्ट नहीं है, तो उसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर शिकायत फिर से उच्च अधिकारियों को जाएगी। अगर शिकायतकर्ता फिर भी संतुष्ट नहीं है तो उसे तीसरा अवसर भी मिलेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी नागरिकों को हर चरण पर एसएमएस अलर्ट के माध्यम से दी जाएगी। इससे शिकायतकर्ता को यह पता चलता रहेगा कि उनकी समस्या किस स्तर पर और किस चरण में है। मुख्यमंत्री ने कहा, जन शिकायत समाधान के लिए अधिकारी हर बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिना किसी पूर्व नियुक्ति के नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से मिलेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed