किताबों के हैं शौकीन तो यहां लगा है पुस्तकों का बाजार, मौका सिर्फ 3 सितंबर तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तक मेले का थीम पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत है। 3 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में 290 से अधिक प्रकाशकों ने भागीदारी की है। हालांकि बीते साल 375 प्रकाशकों की तुलना में यह संख्या घटी है। पुस्तक मेले का आकार भी छोटा हो गया है।
उद्घाटन मौके पर प्रकाशकों ने इस पर चिंता जताई। इसके लिए जीएसटी, ई-बुक्स समेत स्कूल में निजी प्रकाशकों की भागीदारी कम करने को एक बड़ी वजह बताई। दीपक कुमार ने कहा कि पुस्तक मेले के आयोजन से पढ़ने के शौकीनों को एक ही जगह सभी किताबें उपलब्ध होती है। पढ़ने की आदत कभी छोड़नी नहीं चाहिए।
धार्मिक किताबें भी बड़ी संख्या में उपलब्ध
एफआईपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रकाशकों पर रॉयल्टी पर 18 फीसदी जीएसटी का बोझ बढ़ा है। निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों पर सरकार का जोर देने से स्कूल की किताब प्रकाशित करने वाले प्रकाशक प्रभावित हुए है। इसका असर किताबों के दाम के साथ उस पर मिलने वाले छूट पर पड़ रहा है।
पुस्तक मेला हॉल नंबर 8 से 12 तक लगा है। हॉल नंबर 12 में स्टेशनरी मेला लगा है, तो बाकी हॉल में किताब के प्रकाशकों का स्टाल है। मेले में बच्चों के एजुकेशन सी जुड़ी किताबें, धार्मिक किताबें भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है।
मेले के पहले दिन 10 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस बार स्कूल से लेकर कॉलेज तक के स्टूडेंट को आईकार्ड दिखाने पर मुफ्त प्रवेश है। वैसे 30 रुपये का टिकट लिया जा रहा है। यह टिकट आईटीपीओ की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
जीएसटी आधारित किताबों की भरमार
एफआईपी से जुड़े प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि पहले दिन वीकेंड होने के बाद भी भीड़ कम है। इसका एक कारण पहला दिन होने के साथ दिल्ली में धारा 144 लागू होना है। उम्मीद है कि रविवार को पुस्तक प्रेमी बड़ी संख्या में आएंगे।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जिसके चलते प्रकाशक प्रभावित हो रहे हैं। इस विषय पर आधारित किताब मेले में लगभग सभी प्रकाशकों के पास उपलब्ध है। यह किताबें जीएसटी की उलझन सुलझाने में मदद कर रहे है।
डायमंड बुक्स स्टाल पर लगी यह किताब युवाओं को खासी पसंद रही है। किताब देख रहे युवा सुमित ने बताया कि जीएसटी को वह ठीक से जानने के लिए यह किताब खरीदना चाहते है।
धारा 144 से मेले में भीड़ नदारद
राम रहीम विवाद के चलते दिल्ली हाई अलर्ट पर है। शहर में धारा 144 लागू है। सुरक्षा को लेकर शहर में कई तरह की अफवाहें चलने के कारण पुस्तक मेले में वीकेंड होने के बाद भी भीड़ कम पहुंची।
हालांकि एफआईपी उम्मीद जता रहा है कि रविवार को लोगों तक जानकारी पहुंचेगी और बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। शनिवार को कम संख्या में आने की वजह भी वह सुरक्षा कारणों को मानते है।