Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Big trauma center will be ready in May

Delhi : मई में तैयार हो जाएगा बड़ा ट्रॉमा सेंटर, 362 बिस्तरों की रहेगी व्यवस्था; लागत आएगी 117.78 करोड़

Sun, 28 Jan 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:33 AM IST
सार

लोक निमार्ण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि ढांचागत निमार्ण कार्य पूरा हो चुका है। अब बिजली फिटिंग और अन्य उपकरण आदि लगाने का काम किया जा रहा है। मई अंत तक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: Big trauma center will be ready in May
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में दिल्ली के सबसे बड़ा 362 बिस्तरों वाले ट्रामा सेंटर का निमार्ण कार्य अंतिम चरण में है। लोक निमार्ण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि ढांचागत निमार्ण कार्य पूरा हो चुका है। अब बिजली फिटिंग और अन्य उपकरण आदि लगाने का काम किया जा रहा है। मई अंत तक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल में मौजूदा समय में 300 बेड हैं। वर्ष सितंबर 2019 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रामा सेंटर के निमार्ण कार्य की आधारशिला रखी थी। ट्रॉमा सेंटर और यूटिलिटी ब्लॉक का निमार्ण कार्य 117.78 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें केंद्र में 362 बिस्तर होंगे, जिनमें 39 आईसीयू बिस्तर शामिल होंगे। इसमें छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष औचक निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक बार नया ट्रॉमा सेंटर बनने से क्षेत्र और उसके आसपास के लोगों को लाभ होगा। दिल्ली में ट्रॉमा सेंटरों की कमी के कारण, लोगों को अक्सर दुर्घटना के बाद मरीजों को दूर ले जाना पड़ता है, जिससे उपचार में देरी से मृत्यु की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमार्ण कार्य में हुई देरी
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल का निमार्ण कार्य वर्ष 2021 में पूरा होना था, लेकिन कोरोना के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। इससे निमार्ण की समय सीमा 2022 तक बढ़ा दी गई। निर्माण शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद फिर से कोरोना के कारण श्रमिक चले गए। इसके बाद प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप के तहत लागू किए गए प्रतिबंधों के कारण देरी हुई। अब निमार्ण कार्य पूरा हो चुका है। बस छोटे-मोटे काम पूरा करने हैं जिनमें देरी की आशंका नहीं है।

वर्तमान में तीन जगहों पर हैं ट्रामा सेंटर
राजधानी में तीन बड़े अस्पतालों में ट्रामा सेंटर की सुविधा है। इसमें दिल्ली का सबसे पहला ट्रॉमा सेंटर सुश्रुत ट्रामा सेंटर है। इसे दिल्ली सरकार ने 1998 में लोकनायक अस्पताल की मदद से तैयार करवाया था। यहां बेड की क्षमता करीब 60 है। वर्ष 2006 में एम्स ने जयप्रकाश नारायण ट्रामा सेंटर शुरू किया। यहां बेड की कुल क्षमता करीब 250 से अधिक है। साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने 2008 में ट्रॉमा सेंटर शुरू किया था।


यहां की छह मंजिला इमारत में 70 से अधिक बेड हैं। साथ ही, दस से अधिक आईसीयू बेड व ऑपरेशन थियेटर भी हैं। हालांकि, इन तीन ट्रामा सेंटरों पर दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के मरीजों का भी दबाव होता है। बड़ी दुर्घटना होने पर मरीजों को इन तीनों अस्पतालों के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए लाया जाता है। यही वजह है कि दिल्ली में काफी समय से अन्य ट्रामा सेंटर की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed