{"_id":"58a839d44f1c1b815fd84be4","slug":"delhi-began-to-know-the-root-of-hundred-new-cluster-buses-read-these-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शुरू हुई सौ नई क्लस्टर बसों का रूट जानना है तो ये खबर पढ़ें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में शुरू हुई सौ नई क्लस्टर बसों का रूट जानना है तो ये खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Sun, 19 Feb 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
cluster bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता के लिए 100 नई क्लस्टर बसों को शहर की सड़कों पर उतारा है। बसों के नये रूटों की जानकारी आपको इस खबर से मिल जाएगी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। ये बसें दीचाऊं कला डिपो से 17 अलग-अलग रूट पर चलेंगी।
100 बसों के जुड़ने से क्लस्टर सेवा में बसों की संख्या 1725 हो गई हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि अगले दो महीने में 250 नॉन एसी और साल के अंत तक 450 एसी बसें क्लस्टर योजना में जोड़ी जाएंगी।

इस रूट पर बस की फ्रीक्वेंसी 6-14 मिनट न्यूनतम से अधिकतम में 12-28 मिनट की होगी
cluster bus
- फोटो : अमर उजाला
नई बसें आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस अड्डा, नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले रूट के अलावा मयूर विहार फेज-तीन, शाहदरा, मोरी गेट और शिवाजी स्टेशन को कनेक्ट करने वाले रूट पर चलेंगी।
इस रूट पर बस की फ्रीक्वेंसी 6-14 मिनट न्यूनतम से अधिकतम में 12-28 मिनट की होगी। परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि डीटीसी के नरेला, बवाना और विनोद नगर डिपो को मल्टीलेवल बनाएंगे।
इसके साथ ही 31 डिपो को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। वहीं, जल्द 3000 बसों के लिए टेंडर किए जाएंगे।

देश में पहली बार शुरू होगी ई-ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी
cluster bus
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री ने कहा है कि सरकार देश में पहली बार ई-अथॉरिटी शुरू करने वाली है। घर बैठे ऑनलाइन तमाम वो सभी काम कर पाएंगे जिसमें व्यक्ति की मौजूदगी अनिवार्य नहीं है।
लर्निंग लाइसेंस के लिए शिक्षण संस्थान, कॉलेजों के साथ टाइअप कर रहे हैं। इससे लर्निंग बनाने वालों में शामिल 90 फीसदी छात्रों को उनके संस्थान में ही परीक्षा देकर लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा। पक्का लाइसेंस बनवाने का टेस्ट देने के लिए ही अथॉरिटी में आना होगा।

इन रूटों पर चलेंगी क्लस्टर की नई बसें
cluster bus
- फोटो : अमर उजाला
इन रूटों पर चलेंगी क्लस्टर की नई बसें
रूट नंबर 206ए-भजनपुरा से मयूर विहार फेज-तीन
रूट नंबर 348- मोरी गेट से मयूर विहार फेज-तीन
रूट नंबर 157-पालिका केंद्र से शालीमार बाग डेसू कालोनी
रूट नंबर 997-शिवाजी स्टेडियम से रोहिणी सेक्टर-22 टर्मिनल
रूट नंबर 205-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से नई सीमापुरी
रूट नंबर 310- झील टर्मिनल से इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी
रूट नंबर 125-एक्स्ट्रा-आईएसबीटी आनंद विहार से स्वरूप नगर
रूट नंबर 221-मोरी गेट से आनंद विहार आईएसबीटी
रूट नंबर 712-कापसहेड़ा बॉर्डर से शिवाजी स्टेडियम टर्मिनल
रूट नंबर 770ए-दिल्ली सचिवालय से मधु विहार
रूट नंबर 720-शाहदरा टर्मिनल से जनकपुरी बी-1 टर्मिनल
रूट नंबर 723- आनंद विहार आईएसबीटी से मंगलापुरी
रूट नंबर 838-आईएसबीटी कश्मीरी गेट से उत्तम नगर टर्मिनल
रूट नंबर 780-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट-2 से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-2