{"_id":"688fc8e133c2a623c800b9f7","slug":"delhi-became-the-country-s-first-green-and-digital-assembly-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Digital Assembly Delhi : देश की पहली हरित और डिजिटल विधानसभा बनी दिल्ली, विधायकों का हुआ लाइव नेवा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Digital Assembly Delhi : देश की पहली हरित और डिजिटल विधानसभा बनी दिल्ली, विधायकों का हुआ लाइव नेवा टेस्ट
Mon, 04 Aug 2025 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:54 AM IST
सार
रविवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 500 किलोवॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र और नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली विधानसभा में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र और नेशनल ई-विधानसभा एप्लीकेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह व आशीष सूद मौजूद रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा ने पर्यावरण और तकनीक के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। रविवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 500 किलोवॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र और नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। इस तरह दिल्ली अब देश की पहली ऐसी विधानसभा बन गई है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलेगी और कागज रहित डिजिटल कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र में कागज का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होगा। सभी विधायकों की उपस्थिति भी नेवा से ही लगेगी। वहीं, सौर संयंत्र न सिर्फ विधानसभा को 100 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा देगा बल्कि माह करीब 15 लाख रुपये की बचत भी कराएगा। इससे सालाना 1.75 करोड़ रुपये तक की बचत का अनुमान है। नेट मीटरिंग से अतिरिक्त बिजली भी पैदा होगी। वहीं, ई-विधान प्रणाली के जरिए विधानसभा की सारी कार्यवाही अब डिजिटल होगी जिससे समय, संसाधन और पर्यावरण की रक्षा होगी।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा देश के लिए नजीर : मेघवाल
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने इसे देश के लिए नजीर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल और स्वच्छ भारत का सपना साकार हो रहा है। दिल्ली विधानसभा की यह पहल दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन
सिर्फ 100 दिनों में तैयार हुई ई-विधान प्रणाली
अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 1912 में बने इस ऐतिहासिक भवन में कभी देश की पहली संसद चली थी। अब ये आधुनिक हो गई है। ई-विधान प्रणाली सिर्फ 100 दिनों में तैयार हुई। सोमवार सुबह 11 बजे इसका परीक्षण होगा और दोपहर 2 बजे विधानसभा का मानसून सत्र पूरी तरह से सौर ऊर्जा से पैदा की गई बिजली से रौशन होगा। बिजली बचत का पैसा जनता के विकास में लगेगा।
पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये पर्यावरण के प्रति उनकी सरकार की जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस साल मार्च में नागालैंड में पहली ई-विधानसभा स्थापित हुई जिसके बाद 19 राज्यों की विधानसभाएं इससे जुड़ीं। दिल्ली विधानसभा 20वीं हैं, जो ई-विधान प्रणाली से चलेगी। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने प्रोजेक्ट को कम बजट और सीमित समय में पूरा करने के लिए अध्यक्ष की तारीफ की। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने इसे दिल्ली के सौर ऊर्जा अभियान का हिस्सा बताया। उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने इसे लोकतंत्र और सतत विकास का शानदार मेल करार दिया।
विधायकों को सिखाया नेवा पर काम
रविवार को विधानसभा के भीतर विधायकों का लाइव नेवा टेस्ट लिया गया। उन्हें ई-विधान में स्मार्ट डेलीगेट यूनिट्स, वोटिंग पैनल, आरएफआईडी, एनएफसी एक्सेस, रियल-टाइम दस्तावेज और एचडी कैमरों से लैस एवी सिस्टम की जानकारी दी गई। ई-विधानसभा में लॉगइन करना व फाइलों को देखना भी सिखाया गया।