फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi badarpur minor girl discontinued relation and refuse to marry then youth stab her many times

एकतरफा प्यार में खूनी खेल: लड़की ने रिश्ता तोड़कर किया शादी से इनकार, सनकी आशिक ने चाकू से किए कई वार

Mon, 10 Apr 2023 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Apr 2023 02:40 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 307/ 506/ 452 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Delhi badarpur minor girl discontinued relation and refuse to marry then youth stab her many times
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के बदरपुर इलाके के एक मोलरबंद एक्टेंशन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक सनकी आशिक की हरकतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


दरअसल रविवार दिन में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि 'खजूर वाला रोड के अपोजिट साइड में एक लड़की जो 18 साल से ज्यादा की होगी उसे किसी ने चाकू मार दिया है।' फोन करने वाला लड़की को इलाज के लिए मोलरबंद मेन रोड पर स्थित एक अस्पताल ले गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्हें पता चला कि घायल लड़की को पहले ही अस्पताल भर्ती कराया जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां लड़की भर्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग है पीड़िता
पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि पीड़िता नाबालिग है जो बदरपुर की निवासी है। पीड़िता ने बताया कि उसे उसके किसी परिचित ने बदरपुर में रविवार दोपहर 1 बजे मिलने बुलाया था और फिर उसने लड़की के गर्दन और सिर पर चाकू से कई वार किए और लहूलुहान हालत में छोड़कर चला गया।

आरोपी प्रिंस ने इसलिए किए लड़की पर कई वार
स्थानीय तौर पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी का नाम प्रिंस है और वह लड़की का जानने वाला है। उसने लड़की की हत्या करने के नीयत से उस पर वार किया था। दरअसल लड़की ने प्रिंस से दोस्ती तोड़ दी थी और शादी से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 307/ 506/ 452 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed