फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Attempt to crush senior doctor in AIIMS

Delhi : एम्स में सीनियर डॉक्टर को कुचलने की कोशिश, गुस्साए कार ड्राइवर ने तीन बार मारी टक्कर; मामला दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 02:06 AM IST
सार

गुस्साए कार ड्राइवर ने डॉक्टर को तीन बार टक्कर मारी और उन्हें कार के साथ घसीटा। किसी तरह डॉक्टर ने खुद की जान बचाई। पुलिस ने इस संबंध में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Delhi: Attempt to crush senior doctor in AIIMS
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के एम्स में जाम की वजह बन रही स्विफ्ट डिजायर कार हटाने के लिए कहने पर उसके चालक ने सीनियर डॉक्टर को कुचलने की कोशिश की। गुस्साए कार ड्राइवर ने डॉक्टर को तीन बार टक्कर मारी और उन्हें कार के साथ घसीटा। किसी तरह डॉक्टर ने खुद की जान बचाई। पुलिस ने इस संबंध में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एम्स के गेट संख्या 1 के अंदर सीनियर डॉक्टर अमित लठवाल के साथ 18 अगस्त को यह घटना हुई। हौज खास पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़ित डॉक्टर अमित ने बताया कि वह अस्पताल परिसर से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने एक स्थान पर जाम लगा देखा।
विज्ञापन


सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की वजह से जाम लग रहा था। कार के ड्राइवर से पीछे लौटने का इशारा किया। यह देखकर ड्राइवर ने कार पीछे लेने की बजाय डॉक्टर अमित को टक्कर मार दी। ड्राइवर इतने पर ही नहीं रुका। उसने दो बार और डॉक्टर को टक्कर मारी और उन्हें कार के साथ घसीटता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरी घटना को लेकर एम्स के डॉक्टरों में खासा रोष व्याप्त है। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। प्रत्यक्षदर्शियों का भी पता लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed