आतिशी के वीडियो पर सियासी बवाल: FSL रिपोर्ट पर बोले कपिल मिश्रा- दूध का दूध पानी का पानी हुआ; AAP का पलटवार
दिल्ली विधानसभा में आप नेता आतिशी के एक कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान को और बढ़ा दिया है। यह मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
विस्तार
दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच का टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। दिल्ली विधानसभा में आप नेता आतिशी के एक कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे मामला और अधिक गरमा गया है।
दरअसल. दिल्ली विधानसभा के विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बड़ा दावा किया है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि वीडियो की सच्चाई पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएलएल की रिपोर्ट में वीडियो को ओरिजिनल और बिना किसी छेड़छाड़ के बताया गया है। वीडियो के विजुअल्स और ऑडियो के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या 'डॉक्टरिंग' नहीं की गई है।
एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद बोले कपिल मिश्रा
एफएलएल की रिपोर्ट के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष जी को मिली फोरेंसिक रिपोर्ट अब पब्लिक में हैं। आतिशी ने सदन में जो पाप किया वो अब सत्यापित हो चुका है। उससे बड़ा पाप केजरीवाल ने किया, गुरुओं का अपमान करने वाली आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया। सत्य को कभी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आज दूध का दूध पानी का पानी हो गया।
सत्यमेव जयते
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 17, 2026
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष जी को मिली फोरेंसिक रिपोर्ट अब पब्लिक में हैं
आतिशी ने सदन में जो पाप किया वो अब सत्यापित हो चुका है
उससे बड़ा पाप केजरीवाल ने किया, गुरुओं का अपमान करने वाली आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया
सत्य को कभी प्रमाण की…
आधे सच की रिपोर्ट लाकर भाजपा अपनी इज्जत बचाने की कोशिश में
आम आदमी पार्टी ने इस फोरेंसिक रिपोर्ट को 'झूठ और फर्जीवाड़े का पुलिंदा' करार दिया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी उनकी सोच और कल्पना से वाकिफ है। आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'भाजपा किस तरह से सोच सकती है और कहां तक उनकी कल्पना जाती है, आम आदमी पार्टी उनकी रग-रग से वाकिफ है। 3 दिन पहले मैंने बता दिया था कि इनकी(भाजपा) फोरेंसिक रिपोर्ट में क्या आएगा। आधे सच की प्रेस वार्ता आपने आज सुबह-सुबह सुनी। मैं अब पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि जो पंजाब की फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा लगभग वही दिल्ली सरकार की भी फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया।
आप नेता ने आगे कहा, 'पंजाब की सरकार ने फोरेंसिक रिपोर्ट में साफ-साफ कह दिया कि 'गुरु' शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ। दिल्ली सरकार ने यही बात घुमाकर कही यानी ये बात नहीं कही कि 'गुरु' शब्द का इस्तेमाल किया गया। फोरेंसिक रिपोर्ट इसकी आनी थी कि आतिशी द्वारा क्या शब्द बोले गए। आधे शब्दों की रिपोर्ट लाकर भाजपा की सरकार अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है। जहां पर कोई लेना-देना न हो वहां पर सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश भाजपा खुलेआम कर रही है और इसी के लिए सारे प्रपंच किए जा रहे हैं।'
#WATCH | Delhi | AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, "...AAP is fully aware of every fibre of their (BJP) being. Three days ago, I had already told you what would come up in their (BJP's) forensic report... You heard the half-truth press conference this morning. I can now… pic.twitter.com/esjbmuRl53
— ANI (@ANI) January 17, 2026
#WATCH | दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के बयान पर कहा, "उनकी(भाजपा) सरकार है, वे (CBI)जांच करवा लें। जब फॉरेंसिक रिपोर्ट में आ गया कि आतिशी ने कुछ ऐसा नहीं कहा बल्कि उन्होंने(भाजपा) उपशीर्षक देकर गुरुओं का अपमान किया है।… pic.twitter.com/iFl0akDD5U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2026