{"_id":"6a7957bd651c9f9ba9057655","slug":"delhi-assembly-monsoon-session-chief-minister-rekha-gupta-cag-report-aam-aadmi-party-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Session: विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा, BJP विधायकों की आपत्ति, AAP के छह विधायक मार्शल आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Session: विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा, BJP विधायकों की आपत्ति, AAP के छह विधायक मार्शल आउट
Mon, 10 Aug 2026 03:06 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:06 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया।
विज्ञापन
Delhi Assembly Session
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में नियम-280 के तहत चर्चा में दिल्ली के विधायकों ने साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। सीएजी की एक रिपोर्ट अभी पेश होगी। सदन में तीन बिल आएंगे। वहीं, छह विधायक मार्शल आउट और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहने गए शर्ट पर बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो साइकिल आप नेताओं ने 4200 रुपये में खरीदी, उसे सरकार ने 6957 रुपये में खरीदा। दिल्ली सरकार ने 1,30.000 साइकिल खरीदी। विपक्ष ने इसमें बड़े घोटाले का आरोप लगाया।
विज्ञापन