फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: Congress's first step is serious, the contest will be interesting

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का पहला कदम गंभीर, मुकाबला होगा रोचक; दावा- अगली लिस्ट में आएंगे और भी चौंकाने वाले नाम

Fri, 13 Dec 2024 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 06:38 AM IST
सार

21 प्रत्याशियों के पहली लिस्ट में कांग्रेस चुनाव को लेकर संजीदा दिख रही है। कभी दिल्ली की सियासत में धुरंधर माने जाने वाले चेहरों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। पार्टी का दावा है कि आगे दूसरी लिस्ट में और भी चौंकाने वाले नाम होंगे।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Congress's first step is serious, the contest will be interesting
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव - फोटो : X @ANI

विस्तार

दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए बढ़ा कांग्रेस का पहला कदम गंभीर माना जा रहा है। 21 प्रत्याशियों के पहली लिस्ट में कांग्रेस चुनाव को लेकर संजीदा दिख रही है। कभी दिल्ली की सियासत में धुरंधर माने जाने वाले चेहरों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। पार्टी का दावा है कि आगे दूसरी लिस्ट में और भी चौंकाने वाले नाम होंगे। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दमखम से मैदान में होंगे। दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरकर इसके लिए पहले ही आधार तैयार कर रखा है।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी ने जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सबसे दिलचस्प नाम संदीप दीक्षित का है। उनको नई दिल्ली की उसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, जहां से उनकी मां व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शिकस्त देकर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपना सियासी सफर शुरू किया और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। ऐसे में माना जा रहा है कि सियासी के साथ यह सीट संदीप दीक्षित के लिए निजी तौर पर भी खासा अहम होगी। अगर केजरीवाल नई दिल्ली विधान सभा से चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस-आप की लड़ाई आर-पार की होगी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ कांग्रेस ने दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान को सीलमपुर से टिकट दिया। यहां उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेसी मतीन अहमद के पुत्र जुबेर अहमद से होगा। एक तरह से सीलमपुर सीट पर कांग्रेस व आप प्रत्याशियों की अदला-बदली हो गई है। 2020 चुनाव में मौजूदा दोनों प्रत्याशी विरोधी पार्टी में थे। वहीं, द्वारका से आप से विधायक रहे  आदर्श शास्त्री इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी पहली लिस्ट में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार, मंत्री हारून युसूफ, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, अभिषेक दत्त समेत दूसरे दिग्गज भी मैदान में हैं। जानकारों की मानें तो कांग्रेस की पहली लिस्ट से साफ है कि आप से गठबंधन न होने के बाद कांग्रेस ने इस चुनाव को गंभीरता से लिया है। तभी पूर्व सांसद, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री समेत दूसरे चेहरे मैदान में उतार दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed