फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: BJP gets booster dose from PM Modi's rally

Assembly Elections : दिल्ली में पीएम मोदी की रैली से भाजपा को मिली बूस्टर डोज, चुनावी मंच से आप की घेराबंदी

Mon, 06 Jan 2025 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 03:57 AM IST
सार

उत्साह से भरपूर भाजपा अब पूरी तैयारी के साथ चुनाव अभियान में उतरेगी। पीएम ने एक तरह से रोप मैप भी पेश कर दिया है जिसपर भाजपाई चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: BJP gets booster dose from PM Modi's rally
रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

विस्तार

राजधानी में दो दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और विकास के वादों ने प्रदेश भाजपा को बूस्टर डोज दे दी है। उत्साह से भरपूर भाजपा अब पूरी तैयारी के साथ चुनाव अभियान में उतरेगी। पीएम ने एक तरह से रोप मैप भी पेश कर दिया है जिसपर भाजपाई चुनावी सभा करेंगे। सबसे बड़ी बात की अपने भाषण में आप-दा को नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे नारा भी दे दिया है। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी को घेरेंगे। युवाओं और महिलाओं को कैसे साधना है, इसका भी संकेत अपने भाषण में पीएम ने दे दिया।

विज्ञापन


अभी तक आम आदमी पार्टी अपनी फ्रीबीज की योजना को लांच कर फ्रंट फुट पर खेल रही थी। उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी होने के बावजूद बराबर आक्रामक थी। अब जैसे ही पीएम मोदी ने दिल्ली के चुनाव का बिगुल फूंका भाजपाईयों में नए जीवन का संचार हो गया। रणनीतिकारों की माने तो महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना समेत अन्य फेंके गए चुनावी वादे से भाजपा दिल्ली के चुनाव में पिछड़ते नजर आ रही थी, लेकिन पीएम ने शीश महल पर वार किया, जनलोकपाल पर आम आदमी पार्टी को घेरा और भाजपा शासित राज्यों में महिला सम्मान की तरह भाजपा की सरकार दिल्ली में बनती है तो सभी योजनाएं लागू होंगी का एलान किया। इससे आम आदमी पार्टी भी सकते में है। यह भी माना जा रहा है कि इस चुनाव में आधी आबादी का दखल ज्यादा रहेगा। लिहाजा भाजपा भी फ्रीबीज अपने संकल्प पत्र में लेकर आएगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली सरकार की जो भी जनहित वाली योजनाएं है वह लागू रहेगी मसलन मुफ्त की सभी योजना भाजपा सत्ता में आती है तो जारी रहेगी। इन सब बातों से दिल्ली भाजपा को मनोवैज्ञानिक तौर पर भी मजबूती मिल गई है। युवाओं को साधने के लिए भी 21वीं सदी में विकसित भारत देखने का सपना भी साकार करने वाला प्रचार अभियान का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी पार्क की रैली ने ही पीएम बनने के सफर की राह आसान की थी
रोहिणी स्थिति जापानी पार्क भाजपा के लिए शुभ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लोकसभा चुनाव के लिए 2013 में लांच हुए थे तो यहीं से उन्होंने पहली रैली का आगाज किया था। उसके बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए। भाजपा नेताओं का कहना है कि जापानी पार्क की रैली दिल्ली में भी फतह दिलवाएगी और 27 साल का वनवास दिल्ली में भाजपा का खत्म होगा। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी वैसे ही दिख रहा था जैसे 2013 लोकसभा चुनाव के दौरान दिखा था। जब पीएम ने कहा कि आप-दा से कम नहीं है दिल्ली सरकार, आप-दा नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे कहा तो पूरा रैली स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज गया।

दलबदल कर आए नेताओं की पीठ थपथपाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को मंच पर अभिवादन करते दिखें। भाजपा की पहली सूची में शामिल सभी प्रत्याशियों का उत्साह वर्धन करते दिखें। इसी बीच दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलौत जब उनसे मिले तो उन्होंने उनकी पीठ थपथपाई और उत्साहवर्धन किया। मनजिंदर सिंह सिरसा जब उनका पांव छूने के लिए आगे बढ़े तो दूर से ही उन्हें रोक दिया।

रैली स्थल पर खूब लहराया भगवा झंडा
रैली स्थल पर हर जगह भाजपा के भगवा झंडे के साथ तिरंगा झंडा भी दिखा। बैठे हुए लोग भाषण सुनकर जब उत्साहित होते थे तो एक नारा सुनने को मिला कि अब नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे। एक युवती खुद के हाथों से बनाई हुई पेंटिंग लेकर पहुंची थी जिस पर प्रधानमंत्री को युग पुरुष बताया गया था। वह बार-बार मंच की ओर जाना चाह रही थी। बाद में पीएम के इशारे पर अधिकारियों ने उसके पेंटिंग को लेकर आश्वासन दिया कि वह प्रधानमंत्री को सौंप देंगे।


भ्रष्टाचार के प्रतिक शीशमहल की प्रतिकृतियां लगाई गई
रैली स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर शीशमहल की प्रतिकृतियां लगाई गई थी। यहां भाजपा यह दर्शाने की कोशिश कर रही थी कि आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। रैली स्थल पर यह सेल्फी प्वाइंट बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed